सुहाना खान ने गरीबों को बांटे पैसे, लोगों ने की तरीफ, बोले- शाहरुख खान ने बेटी को संस्कार दिए हैं

Suhana Khan Video: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया की लाइमलइट बनी हुई हैं। वह अक्सर बी टाउन की पार्टीज और इवेंट्स में नजर आती हैं। वहीं पैपराजी भी उन्हें अपने कमरे में कैप्चर करने के लिए उतावले नजर आते हैं। सुहाना खान इस समय बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर स्टार किड बन गई हैं। वह जल्द ही 'द आर्चीज' मूवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। इसी बीच सुहाना खान ने एक ऐसा काम कर दिया है जिसे देखने के बाद शाहरुख खान के फैंस उनकी लाडली बेटी पर गर्व कर रहे हैं। लोग सुहाना की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सुहाना खान का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। लोग उनकी कातिलाना अदाओं के दीवाने हैं। लेकिन इस समय सुहाना खान अपने एक खास काम के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी इस हरकत को देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

suhana khan

जरुरतमंदों को पैसे बांटती नजर आईं सुहाना खान
हाल ही में सुहाना खान को मुंबई में एक इवेंट में अपनी मां गौरी खान के साथ देखा गया। वहां से लौटते समय जब सुहाना अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगीं तो कुछ जरुरतमंद लोग उनसे पैसे मांगने लगे। इस पर सुहाना ने तुरंत ही अपना पर्स खोलकर उसमें से कुछ रुपये निकाले और एक महिला को पकड़ा दिए। इसके बाद उन्होंने एक और नोट निकालकर एक दूसरी महिला को दे दिया। सुहाना खान इस समय मुस्कुराती हुईं नजर आ रही थीं।

लोगों ने की सुहाना खान की तारीफ
सुहाना खान को गरीबों को पैसे बांटते देख लोग कफी खुश हो गए हैं। सुहाना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वयरल हो रहा है। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट्स किए ज रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सुहाना बहुत स्वीट हैं, पापा के संस्कार भरे पड़े हैं। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये कितनी स्वीट है, वर्ना सिलेब्स मीडिया के सामने भी जरुरतमंद लोगों को इग्नोर करके चले जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+