इस खास शख्स को कॉल करती हैं सुहाना खान, कहा- घबराहट होते ही मुझे इसका साथ चाहिए नहीं तो....
Shah Rukh Khan Daughter Suhana Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान जहांएक तरफ अपनी फिल्म जवान की सक्सेस का जश्न मना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी सुहाना खान भी बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही हैं। शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस उनके इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि 23 साल की सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपना बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
सुहाना खान ने बताई शूटिंग की बात
हाल ही में 'इंडिया टूडे कॉनक्लेव 2023' में सुहाना खान अपनी इस फिल्म से अपना कैरेक्टर रिवील करने के लिए पहुंची थीं। इस दैरान सुहाना खान ने अपनी पहली फिल्म के साथ-साथ कई पर्सनल बातों का भी खुलासा किया। सुहाना खान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के पहले दिन उन्हें कैसा एक्पीरियंस हुआ था। सुहाना ने बताया- मैं पहले दिन बहुत ज्यादा नर्वस हो गई थी। फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर ने सभी को बूट कैंप में ट्रेनिंग दिलाई और काफी सख्त ऑडिशन भी लिए थे।

सुहाना खान ने कहा- मुझे मम्मी की जरूरत हमेशा होती है
सुहाना खान ने आगे कहा- मैं जब भी सेट पर तैयार होती थी, तो अपनी मम्मी को कॉल जरूर करती थी। मैं उनसे पूछती थी कि मेरा मेकअप, हेयर सब कैसा लग रहा है। मैं अपने लुक्स को लेकर अपनी मां से सलाह जरूर लेती हूं। मुझे गाइड करने में मेरे पैरेंट्स का रोल सबसे बड़ा है। वह मुझे काफी ज्यादा सपोर्ट करते हैं। हमारी फैमिली में हम सभी एक-दूसरे की मदद करते हैं।
7 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'द आर्चीज में सुहाना खान वेरोनिका के किरदार में नजर आएंगी। वहीं सुहाना खान के अलावा इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना भी नजर आएंगे। ये फिल्म पॉपुलर कॉमिक्स पर बेस्ड एक म्यूजिकल मूवी है। ये फिल्म आगामी 7 दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications