'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन अस्पताल में भर्ती, अचानक बिगड़ी तबीयत, जानें कैसे हुआ ये हाल
Sudipto Sen Hospitalized: सुदीप्तो सेन अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' का लगातार प्रमोशन कर रहे थे। वह फिल्म को लेकर चल रहे विवादों के चलते भी तनाव में थे। ऐसे में उनकी कबीयत काफी बिगड़ गई है।

Sudipto Sen Hospitalized: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सुदीप्तो सेन अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' के विवादों के चलते पिछले काफी समय से परेशान चल रहे थे। बिजी शेड्यूल और आराम न मिल पाने के के कारण सुदीप्तो सेन की हालत अचानक ही बिगड़ गई।
सुदीप्तो सेन की तबीयत बिगड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुदीप्तो सेन अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' का लगातार प्रमोशन कर रहे थे। इसके अलावा फिल्म से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए लगातार एक जगह से दूसरी जगह ट्रैवल भी करना पड़ रहा था जिसके चलते उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा है। कहा जा रहा है कि द केरल स्टोरी को लेकर रिलीज के वक्त से ही जो विवाद हो रहा है, उसकी वजह से सुदीप्तो सेन काफी तनाव में भी चल रहे थे। उस विवाद का असर भी सुदीप्तो सेन की सेहत पर पड़ा है। सुदीप्तो सेन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से फिल्म को लेकर होने वाले सभी कार्यक्रम फिलहार रोक दिए गए हैं।
पश्चिम बंगाल में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी'
जानकारी के अनुसार फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर लगातार बैन की मांग उठती रही है और इस फिल्म के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन भी हुए हैं। इसके बावजूद 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्मेंस दिया है। 'द केरल स्टोरी' को पहले पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया था लेकिन अब वहां से भी बैन हटा दिया गया है। फिल्म अब पश्चिम बंगाल में रिलीज हो चुकी है और अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है।
'द केरल स्टोरी' की कमाई
आपको बता दें कि गत 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' ने तीन हफ्तों में 194 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि इस फिल्म का बजट सिर्फ 20 करोड़ रुपए ही था। इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बालानी और सिद्धी इदनानी लीड रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन हैं।












Click it and Unblock the Notifications