जब जैकी चैन ने अनुपमा के 'वनराज' सुधांशु पांडे के जूते किए थे साफ, चौंक गए थे एक्टर, जानें क्या हुई थी बात
Sudhanshu Pandey On Jackie Chan: टीवी का दमदार सीरियल अनुपमा लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। लोग इस सीरियल को और इसमें दिखाई देने वाले किरदारों को खूब पसंद करते हैं। ये शो पिछले कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। अनुपमा की पूरी स्टारकास्ट ने लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है।
जैकी चैन के साथ काम कर चुके हैं सुधांशु
इस शो में वनराज शाह यानी सुधांशु पांडे ने नेगेटिव किरदार निभाया है लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि सुधांशु पांडे ने टीवी में काम करने से पहले कई फिल्मों में भी काम किया है। सुधांशु फेमस एक्टर जैकी चैन के साथ भी काम कर चुके हैं।

हॉलीवुड फिल्म 'द मिथ' में काम कर चुके हैं वनराज
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने जैकी चैन के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है। सुधांशु ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कैसे जैकी चैन ने एक बार उनके जूते साफ कर दिए थे। जानकारी के अनुसार सुधांशु ने जैकी चैन के साथ हॉलीवुड फिल्म 'द मिथ' में काम किया था। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि जैकी चैन ने उनके जूते साफ कर दिए थे। जैकी चैन की इस हरकत को देखकर सुधांशु पांडे चौंक गए थे।
'जैकी चैन ने मेरे जूते साफ किए थे'
सुधांशु पांडे ने इंटरव्यू में बताया- फिल्म की शूटिंग के दौरान एक क्रू मेंबर को मेरे जूते साफ करने के लिए असाइन किया गया था। एक दिन मेरे पैर गंदे थे तो जगह गंदी न हो इसके लिए जैकी चैन ने कपड़ा उठाया और मेरे जूते साफ कर दिए। इसे देखकर मैं चौंक गया था। उस किस्से ने मुझे सिखाया कि जमीन से जुड़े रहना क्या होता है।
क्या 'अनुपमा' छोड़ने वाले हैं सुधांशु पांडे
बीते कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि वनराज शाह यानी सुधांशु पांडे 'अनुपमा' शो छोड़ने वाले हैं। अब शो छोड़ने की खबर पर भी सुधांशु ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा- मेरे मन में कभी भी ये शो छोड़ने का ख्याल नहीं आया है। मैंने कभी किसी को ये बात बोली भी नहीं है। मुझे लगता है जिस शो को हमने बनाया है इतने खून-पसीने, मेहनत से, उस शो को कैसे छोड़ सकता हूं।












Click it and Unblock the Notifications