Sudha Chandran: क्या सुधा चंद्रन पर सही में आई थी माता या फिर सब था ड्रामा? एक्ट्रेस ने खुद बताया पूरा सच

Sudha Chandran: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सुधा चंद्रन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह देवी-भाव में नजर आ रही थीं। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई थी।

सुधा चंद्रन को क्यों किया जा रहा है ट्रोल?
जहां कुछ लोगों ने इसे आस्था से जोड़कर देखा, वहीं कई यूजर्स ने इसे ड्रामा बताते हुए सुधा चंद्रन को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब इस पूरे विवाद पर सुधा चंद्रन ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Sudha Chandran

वायरल वीडियो पर क्या बोलीं सुधा चंद्रन?

-सुधा चंद्रन ने इस मामले पर जूम को दिए इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस ने कहा है कि ये अनुभव ऐसा था जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा- ये एक ऐसा पल होता है जिसे हर कोई महसूस करना चाहता है। मां शक्ति जब आपके भीतर आती हैं, तो वह आपको एक अलग ही एनर्जी देती हैं।

-अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुधा चंद्रन ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उनके माध्यम से लोगों को आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा- मेरे जीवन का ये सबसे सुखद अनुभव है। अगर लोग इससे जुड़ पा रहे हैं और इसे महसूस कर पा रहे हैं, तो मेरे लिए वही मायने रखता है।

'मैं किसी को सफाई देना पसंद नहीं करती'

-सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधा चंद्रन ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी को सफाई देने के लिए नहीं आई हैं। एक्ट्रेस ने कहा- मेरा जीवन देखने का अपना नजरिया है। मेरे कुछ ऐसे रिश्ते हैं और कुछ ऐसी आस्थाएं हैं, जिनका मैं सम्मान करती हूं। जो लोग ट्रोल कर रहे हैं, वह अपनी जिंदगी में खुश रहें।

-सुधा चंद्रन ने आगे कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं। उन्होंने कहा- मुझे उन लाखों लोगों से मतलब है जो इससे जुड़ पाए, जिन्होंने इसे महसूस किया। मैंने अपनी जिंदगी में कभी ये नहीं सोचा कि लोग क्या बोलेंगे।

सुधा चंद्रन ने अपने एक्सीडेंट को लेकर कही ऐसी बात

-सुधा चंद्रन ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब भी लोग सवाल उठा रहे थे। एक्ट्रेस ने कहा- मेरे एक्सीडेंट के बाद भी लोगों ने कहा था कि तुम ये क्या बेवकूफी कर रही हो लेकिन जब वही चीज मेरी सफलता की कहानी बनी तो आज लोग उसकी मिसाल देते हैं।"

-इंटरव्यू के अंत में सुधा चंद्रन ने साफ कहा कि भक्ति हर इंसान का निजी विषय है। उन्होंने कहा- मैं किसी की भक्ति का न्याय नहीं करती और न ही आलोचना। मैं सवालों या ट्रोलिंग का जवाब देने के लिए जिम्मेदार नहीं हूं। मैं एक आत्मनिर्भर महिला हूं और गरिमा, सम्मान और ईश्वर के आशीर्वाद के साथ अपना जीवन जीती रहूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+