सुचित्रा कृष्णमूर्ति को पुलिसकर्मी ने की फंसाने की कोशिश, एक्ट्रेस को कार में मिला कुछ ऐसा, हालत हो गई सन्न
Suchitra Krishnamoorthi: मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंक वन्स बिटन ट्वाइस शाइ' को लेकर चर्चा में हैं। जिसके लिए उन्होंने अपनी 10 किलोग्राम वजन कम किया।
इस बीच सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट कर जानकारी दी कि एक पुलिसकर्मी ने उनकी कार की डिक्की खुलवाई। एक्ट्रेस को लगा कि वह महज जांच कर रहे हैं लेकिन कुछ चेकिंग कराने के बाद जैसे ही एक्ट्रेस आगे बढ़ी और उन्होंने अपनी कार की डिक्की में जो देखा वह काफी हैरान कर देने वाला था।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट कर इस पूरी घटना के बारे में बताया और लिखा, आज रात लगभग 8:15 बजे नवी मुंबई से मलाड जाते समय जैसे ही मैं WEH से मलाड स्टेशन की ओर जाने के लिए दाहिनी तरफ मुड़ी तो एक पुलिसकर्मी ने मुझे रोकने का इशारा किया। जैसे ही मैं रुकी उसने मुझसे कार की डिक्की खोलने को कहा। मैंने अंदर से डिक्की का लॉक खोला और नीचे उतरने ही वाली थी, लेकिन पुलिसकर्मी ने कहा, "ठीक है ठीक है आप जा सकते हैं।"
सुचित्रा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैंने अपनी कार को स्टार्ट किया और गाड़ी चलाने लगी, लेकिन मेरे दिमाग में कुछ ऐसा आया, जैसे ही मैंने अपने कार के शीशे से तुरंत एक पुलिसकर्मी को अपने फोन पर बात करते हुए देखा। मैं थोड़ा आगे गई और सर्विस रोड ले ली और फिर अपनी कार किनारे रोक दी। इंजन बंद करके मैं गई और फिर मैंने अपनी कार की डिक्की को खोला।' इसके बाद एक्ट्रेस को जो मिला वो काफी हैरान कर देने वाला था।
सुचित्रा ने लिखा, 'मैं अंदर सफेद क्रिस्टल वाले दो छोटे ज़िप-लॉक पाउच देखकर चौंक गई थी। लेकिन बस इसे फेंकने का फैसला किया और भगवान को धन्यवाद दिया। मुझे ऐसे दुष्टों से बचाने के लिए, जिन्होंने मुझे नशीली दवाओं से संबंधित मामले में पकड़ लिया होगा। ये लोग बस मुझसे भारी रकम वसूलने की कोशिश कर रहे थे। ताकि मामले को रोका जा सके। कुछ ही दूरी में दूसरा पुलिसकर्मी खड़ा था ताकि वह मुझे इसके साथ पकड़ सके। हालांकि जब उन्होंने मेरी डिक्की खोली तो उन्हें आश्चर्य हुआ कि उन्हें कुछ भी नहीं मिला।'
सुचित्रा ने अपने पोस्ट के अंत में फैंस से ऐसी घटनाओं से बचने का आग्रह किया। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि हम लोग अक्सर अपनी कार की डिक्की को खुद से नहीं खोलते लेकिन चेकिंग के दौरान ध्यान रहे कि खुद उतरें और अपनी कार की चाबियाँ हाथ में लें और डिक्की को चाबियों से खोलें।












Click it and Unblock the Notifications