36 साल की एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम की मौत, मरने से 2 दिन पहले का वीडियो वायरल, ऐसा था आखिरी पोस्ट
Subashini Balasubramaniyam: तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि जानी-मानी अभिनेत्री सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम की 36 साल की उम्र में मौत हो गई है। कथित तौर पर एक्ट्रेस ने खुद अपनी जान ले ली है। उनका शव चेन्नई स्थित उनके घर में पाया गया है। इस खबर ने न केवल तमिल मनोरंजन जगत बल्कि पूरे देश के दर्शकों को स्तब्ध कर दिया है।
मौत से 2 दिन पहले शेयर किया था ऐसा वीडियो
सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम की मौत के बाद उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने गत 4 अप्रैल 2026 को पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह बेहद खुश, सुकून भरे अंदाज में और प्रकृति के बीच मुस्कुराती नजर आ रही थीं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- जिंदगी आजकल।

सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम के आखिरी वीडियो ने मचाया हंगामा
इस वीडियो को देखकर फैंस हैरान हैं क्योंकि सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम की मुस्कान के पीछे छिपे दर्द का अंदाजा किसी को नहीं था। खास बात ये भी है कि उन्होंने अपने पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद कर रखा था, जिससे उनके निजी हालात का अंदाजा लगाना और मुश्किल हो गया है।
प्रारंभिक जांच में सुसाइड की जताई आशंका
6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सामने आई इस दुखद घटना के बाद पुलिस ने शुरुआती जांच में सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम की आत्महत्या की आशंका जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना से पहले उनकी अपने पति के साथ निजी बातचीत हुई थी, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में थीं। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश जारी है।
संघर्ष से भरा रहा सुभाषिनी का सफर
-सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम का जीवन आसान नहीं था। श्रीलंका से चेन्नई तक का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प से भरा रहा था। उन्होंने छोटे-छोटे किरदारों और लगातार ऑडिशन के जरिए इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई थी।
-टीवी शो कायल ने उन्हें असली पहचान दिलाई थी। इस शो में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था और वह घर-घर में जानी जाने लगी थीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया और टेलीविजन दोनों पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
एनिवर्सरी से ठीक पहले टूटा परिवार पर दुखों का पहाड़
सबसे दर्दनाक बात ये है कि सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम की मौत के महज दो दिन बाद उनकी दूसरी शादी की सालगिरह आने वाली थी। इस अचानक हुई घटना ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है।
फैंस के लिए रहस्य बनी मुस्कान के पीछे की कहानी
सुभाषिनी का आखिरी पोस्ट और उनकी अचानक हुई मौत ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली जिंदगी हमेशा सच नहीं होती। उनकी मुस्कुराती तस्वीरों के पीछे छिपे दर्द को कोई समझ नहीं पाया।












Click it and Unblock the Notifications