Stree 2: रिलीज के थोड़े देर बाद ही लीक हुई 'स्त्री 2' की कहानी, खुला फिल्म के सुपरविलेन का राज

Stree 2 Story Leak: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'स्री 2' आज यानी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। छुट्टी का मौका होने के कारण भारी संख्या में लोग सुबह से ही इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स का रुख कर रहे हैं। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था।

फिल्म 'स्त्री 2' की जबरदस्त परफॉर्मेंस
आपको बता दें कि फिल्म 'स्त्री 2' पर लोगों का भरोसा जबरदस्त है। हालांकि इस फिल्म का क्लैश कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों से हो रहा है लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई न कोई कमाल जरूर करेगी। इस बार फिल्म में कुछ शानदार कैमियो भी हैं जिसके बारे में सुनकर ही फैंस का एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है। 'स्त्री 2' की रिलीज के साथ ही फिल्म से दो बड़े एक्टर्स के कैमियो लीक हो गए हैं।

stree 2

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का रोमांस
दरअसल 'स्त्री 2' के गाने 'खूबसूरत' में पहले वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को रोमांस करते देखा गया था। वहीं अब वरुण धवन का 'स्त्री 2' में 'भेड़िया' अवतार वाला कैमियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं फिल्म से अक्षय कुमार का लुक भी इंटरनेट पर छाया हुआ है।

वरुण धवन का कैमियो वायरल
फिल्म से वरुण धवन की जो क्लिप सामने आई है उसमें वह 'भेड़िया' बनकर श्रद्धा कपूर को बिना सिर वाले राक्षस सरकटा से बचाते दिख रहे हैं। इस सीन पर थिएटर में बैठी ऑडियंस हूटिंग करती सुनी जा सकती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

अक्षय कुमार का कैमियो देख इंप्रेस हुए फैंस
वहीं 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार का भी शानदार कैमियो है जिसे देख फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने अक्षय कुमार का फिल्म से लुक शेयर करते हुए लिखा- भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे पावरफुल कैमियो जिसने थिएटर को हिलाकर रख दिया है।

सुपरविलेन बनकर लौटेंगे अक्षय कुमार
आपको बता दें कि 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार सुपरविलेन के रोल में दिखाई दिए हैं। फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन से पता चला कि दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में अक्षय कुमार आगे भी बने रहेंगे। सीन में दिखाया गया है कि सरकटा अक्षय कुमार के दरवाजे पर आता है और वो जैसे ही दरवाजा खोलता है वो उसकी बॉडी में चला जाता है। ऐसे में लोग स्त्री 3 की उम्मीद कर रहे हैं और उसमें एक्टर का बड़ा रोल नजर आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+