Stree 2 Review: हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' बनी शानदार फिल्म, हंसने और डरने से पहले जानें क्यों देखें ये मूवी
फिल्म- स्त्री 2
स्टारकास्ट- राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना
डायरेक्टर- अमर कौशिक
स्टार- ****
Stree 2 Review: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'स्री 2' आज यानी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। छुट्टी का मौका होने के कारण भारी संख्या में लोग सुबह से ही इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स का रुख कर रहे हैं। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था।
आपको बता दें कि फिल्म 'स्त्री 2' पर लोगों का भरोसा जबरदस्त है। हालांकि इस फिल्म का क्लैश कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों से हो रहा है लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई न कोई कमाल जरूर करेगी।

लोगों की मानें तो फिल्म का कंटेंट बहुत ही शानदार है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये इस साल की अब तक की सबसे शानदार फिल्म बनकर उभर सकती है जिसे देखकर सबको मजा आ जाएगा। ये एक ऐसी फिल्म है जहां हीरो और हीरोइन ही नहीं बल्कि हर किरदार इस मूवी का अहम हिस्सा है और यही इस अच्छी फिल्म की खासियत है।
कैसी है फिल्म की कहानी
चंदेरी में स्त्री के जाने के बाद अब सरकटे का आंतक है जो मॉर्डन सोच वाली लड़कियों को उठाकर ले जाता है। ये कौन है, ऐसा क्यों कर रहा है और इससे बचने के लिए क्यों फिर से स्त्री को आना पड़ता है, इस बार फिल्म में यही सब दिखाया गया है। फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार है जो आपको स्क्रीन से हटने का कोई मौका नहीं देगी।
क्यों देखें ये फिल्म
-स्त्री 2 एक शानदार फिल्म है। ये फिल्म शुरू से आपको एंटरटेन करती है। फिल्म की स्क्रिप्टराइटिंग कमाल की है। वन लाइनर भी शानदार हैं। पूरी फिल्म में आप खूब हंसते हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ तो बहुत कमाल का है। वहीं सेकेंड हाफ में हॉरर का डोज ज्यादा है लेकिन हंसी आपको वहां भी आएगी।
-हॉरर और कॉमेडी को फिल्म में काफी अच्छे से मिक्स किया गया है। आप एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते हैं। ये फिल्म हीरो हीरोइन की मूवी नहीं है बल्कि इसमें हर किरदार जरूरी है और यहां हर किरदार आपका दिल जीत लेता है। राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की केमिस्ट्री बहुत ही जबरदस्त है।
स्टार कास्ट और उनकी शानदार एक्टिंग
-फिल्म के लीड हीरो राजकुमार राव एक दम टॉप फॉर्म में नजर आ रहे हैं, वो अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना रहे हैं। फिल्म में उनका अंदाज इतना प्यारा है कि आपको विक्की से प्यार हो जाएगा। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कमाल का काम किया है, वो अपने किरदार में पूरी तरह से फिट हैं और उसके साथ पूरी तरह से न्याय भी करती हैं।
-पंकज त्रिपाठी कमाल की एक्टिंग करते हैं, उनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार है, उन्हें देखकर मजा आ जाता है। वो अपने हर डायलॉग से आपको बार बार हंसाते नजर आएंगे। अपारशक्ति खुराना ने भी शानदार एक्टिंग की है। उन्होंने दिखा दिया है कि कैसे इस तरह की फिल्म में काम किया जाता है। उनकी कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है।
-अभिषेक बनर्जी ने बहुत ही जबरदस्त काम किया है। उनके एक्सप्रेशन गजब के हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग का तो कोई जवाब नहीं है। तमन्ना भाटिया भी फिल्म में इस बार एक अहम किरदार में है और शानदार नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में एक सुपरस्टार का कैमियो है जो फिल्म देखकर आपको पता चलेगा। ये फिल्म का बहुत बड़ा सरप्राइज है और ये आपको हैरान कर देगा।
फिल्म का डायरेक्शन
-फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक हैं। उन्होंने हर किरदार को अच्छे से इस्तेमाल किया है और उतना ही इस्तेमाल किया है जितनी इसकी जरूरत थी। उन्होंने हॉरर-कॉमेडी की मात्रा को एकदम सही तरीके से इस्तेमाल किया है।
-निरेन भट्ट की राइटिंग फिल्म की जान है और इसी कमाल की राइटिंग की वजह से ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म का म्यूजिक
-सचिन जिगर का म्यूजिक और जस्टिस वर्गिस का बैकग्राइंड स्कोर दोनों कमाल के हैं। हॉरर कॉमेडी में म्यूजिक का रोल काफी अहम होता है और इस डिपार्टमेंट ने भी शानदार काम किया है। कुल मिलकार ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications