Stree 2 BO Day 7: स्त्री 2 ने हफ्तेभर में बना दिया नया रिकॉर्ड, 7 दिनों में ही कर ली करोड़ों की कमाई
Stree 2 Box Office Collection Day 7: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ऐसे में जानते हैं कि 7वें दिन स्त्री 2 ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म स्त्री 2 ने पहले दिन 76.5 करोड़ रुपए कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म ने 41.5 करोड़, तीसरे दिन 54 करोड़, चौथे दिन के 58.2 करोड़ और पांचवें दिन 38.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद छठे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई।

रिपोर्ट की मानें तो, स्त्री 2 ने छठे दिन केवल 25.8 करोड़ का ही कारोबार किया। वहीं अब फिल्म की सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। 'स्त्री 2' ने सातवें दिन 20 करोड़ की कमाई कर टाइगर 3 सहित कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, सलमान खान की टाइगर 3 ने सातवें दिन 18 करोड़ के आसपास कारोबार किया था।
इस हिसाब ने फिल्म स्त्री ने हफ्तेभर में कुल 287.4 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में स्त्री 2 ने इससे कई गुनाह ज्यादा कमाई कर डाली। मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में स्त्री 2 नए रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
बता दें कि, फिल्म स्त्री 2 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस दिन साउथ से लेकर कई हिंदी फिल्में रिलीज हुई लेकिन बावजूद इसके स्त्री 2 ने उन्हें कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में नजर आए। हालांकि श्रद्धा का फिल्म में स्क्रीन टाइमिंग कम है।
ये भी पढ़ें: Stree 2 BO Collection: रक्षाबंधन पर 'स्त्री 2' ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, 5 दिन में ही इतने करोड़ की हुई कमाई












Click it and Unblock the Notifications