'स्ट्रॉबेरी कान्ने' से लेकर 'अपड़ी पोड़ू' तक, केके ने गाए ये 5 सदाबहार तमिल गाने
बॉलीवुड सिंगर केके ने केवल बॉलीवुड में बल्कि तमिल में भी सदाबहार गाने गाए हैं।
मुंबई, 1 जूनः बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सदाबहार सिंगर केके का बीती रात कोलकाता में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार कुन्नाथ (केके) गत मंगलवार को कोलकाता के नजरूल मंच में लाइव कंसर्ट कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, लेकिन बाद में पता चला है कि उनके सिर पर कुछ चोट के निशान भी हैं। हालांकि उनके निधन की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो सकेगा। आपको बता दें कि उन्होंने ने केवल बॉलीवुड में बल्कि तमिल में भी सदाबहार गाने गाए हैं। ऐसे में आइए आपको उनके हिट तमिल गानों की लिस्ट बताते हैं।
Recommended Video
स्ट्रॉबेरी कान्ने (Strawberry Kannae)
साउथ के स्टार प्रभु देवा और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल पर फिल्माया गया गाना स्ट्रॉबेरी कान्ने को केके ने ही अपनी आवाज दी थी। ये गाना तमिल फिल्म मिनसारा कनावू का है है। इस सॉन्ग के म्यूजिक कंपजोर एआर रहमान हैं। लोगों ने इस गाने को खूब पसंद किया था।
अपड़ी पोड़ू (Appadi Podu)
एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन और थालापति विजय स्टारर गाना अपड़ी पोड़ू को केके ने गाया है। ये तमिल फिल्म घिल्ली का सुपरहिट गाना है। लोगों को ये गाना खूब पसंद आया था। आज भी लोग इसे पार्टी सॉन्ग के तौर पर सुनते हैं और इस पर थिरकते नजर आते हैं। गाने को विद्यासागर ने कंपोज किया था।
फील माई लव (Feel My Love)
साउथ के सुपरस्टार एक्टर धनुष और एक्ट्रेस श्रेया सरन की तमिल फिल्म कुट्टी का रोमांटिक गाना फील माई लव को केके ने अपनी आवाज दी थी। उन्होंने इस गाने को बेहद ही सादगी से गाया था। इस गाने के कंपोजर देवी श्री प्रसाद थे। लोगों को ये गाना खूब पसंद आया था।
लेलक्कू लेलक्कू लेला (Lelakku Lelakku Lela)
केके की आवाज में गाया गया गाना तमिल फिल्म आठी का है। इस गाने को एक्टर थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन पर फिल्माया गया है। गाने के कंपोजर विद्यासागर हैं। ये गाना खूब फेमस हुआ था।
उइरिन उइरे (Uyirin Uyire)
तमिल फिल्म काखा काखा का गाना उइरिन उइरे एक्टर सूर्या और एक्ट्रेस ज्योतिका पर फिल्माया गया था। गाने को केके ने अपनी आवाज दी थी। इसमें उनका साथ के एस चित्रा ने दिया था। इस गाने के म्यूजिक कंपोजर हैरिस जयराज हैं।












Click it and Unblock the Notifications