Stranger Things Season 5: 'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' भारत में रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे फाइनल सीजन
Stranger Things Season 5: नवंबर का आखिरी सप्ताह मनोरंजन प्रेमियों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। इस हफ्ते कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा में 'स्ट्रेंजर थिंग्स' सीजन 5 है।
'स्ट्रेंजर थिंग्स' सीजन 5 का हुआ आगाज
दुनिया भर के फैंस इस सुपरहिट साइ-फाई सीरीज के फाइनल पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में जारी हुए इसके ट्रेलर ने दर्शकों के उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

पहले से ज्यादा रोमांचक है नया सीजन
मिली बॉबी ब्राउन, फिन वोल्फहार्ड, गेटन मातराजो, कालेब मैकलॉफलिन, नोहा श्नैप और द डफर ब्रदर्स द्वारा निर्मित ये सीजन पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होने वाला है।
'स्ट्रेंजर थिंग्स' के सीजन 5 में क्या होगा खास?
फाइनल सीजन की कहानी बेहद डार्क, इमोशनल और थ्रिलिंग होने वाली है। इस बार कई प्रमुख किरदार एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे और उन रहस्यों से भी पर्दा उठने वाला है, जो पिछले सीजनों में सिर्फ इशारों में छोड़े गए थे। भारत के दर्शकों के लिए अच्छी खबर ये है कि ये सीजन इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू समेत कई भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।
4 एपिसोड में बंटा होगा फाइनल सीजन
'स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5' कुल चार एपिसोड का होगा। हर एपिसोड की लंबाई अलग-अलग रखी गई है-
एपिसोड 1- द क्रॉल : 1 घंटा 8 मिनट
एपिसोड 2- द वैनिशिंग ऑफ : 54 मिनट
एपिसोड 3- द टर्नबो ट्रैप : 1 घंटा 6 मिनट
एपिसोड 4- सॉर्सेसर : 1 घंटा 23 मिनट
लंबे एपिसोड्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कहानी ज्यादा गहराई और विस्तार के साथ आगे बढ़ेगी।
भारत में कब और कहां देख पाएंगे Stranger Things 5?
नेटफ्लिक्स आमतौर पर नई रिलीज आधी रात को स्ट्रीम करता है लेकिन इस सीजन के लिए समय में बदलाव किया गया है। भारत में दर्शक इस सीरीज के नए सीजन को आज यानी 27 नवंबर 2025 (गुरुवार) की सुबह 6:30 बजे से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। हालांकि आज इसका पहला पार्ट देख सकेंगे।
रिलीज शेड्यूल इस प्रकार है-
भारत, यूरोप, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड- 27 नवंबर 2025
अमेरिका, कनाडा, लैटिन अमेरिका- 26 नवंबर 2025
पहले पार्ट के बाद सीरीज का पार्ट 2 आगामी 26 दिसंबर 2025 को रिलीज होगा जबकि बाकी एपिसोड जनवरी 2026 तक स्ट्रीम कर दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications