शाहरुख के हमशक्ल को देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा, IPL मैच के दौरान पुलिस तक आई बचाने

मुंबई, 07 मई: इसमें कोई नहीं शक नहीं है कि शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं। इंडस्ट्री में किंग खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना हर किसी के लिए आसान नहीं है। SRK के करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसी ही कुछ उनके हमशक्लों को भी लोकप्रियता मिलती है। इब्राहिम कादरी शाहरुख खान की ऐसी ही कार्बन कॉपी है, जिनको देखने के बाद अच्छे-अच्छे धोखा खा जाए। वो हूबहू किंग खान की तरह दिखाई देते हैं। फोटोज देख आप भी हो कंफ्यूज हो जाएंगे कि यह असली या फिर डुप्लीकेट एसआरके हैं।

शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी

शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी

शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी को भी किंग खान की तरह फैंस के दीवानेपन का सामना करना पड़ता है। कई दफा उनको फैंस ने झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए घेरा है। 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' से बात करते हुए इब्राहिम कादरी ने अपना दिल खोलते हुए खुलासा किया कि शाहरुख खान की तरह दिखने कैसा है? इब्राहिम की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी धोखा खा जाते हैं कि क्योंकि वो बिल्कुल शाहरुख की तरह दिखते हैं।

शुरू में नहीं दिया था अपने लुक्स पर ध्यान

शुरू में नहीं दिया था अपने लुक्स पर ध्यान

'ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे' से बात करते हुए इब्राहिम कादरी ने बताया कि वो शुरू में अपने लुक्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, हालांकि, उनके दोस्त और फैमिली के लोग अक्सर कहते थे कि वो हूबहू शाहरुख खान की तरह दिखते हैं। उन्होंने बताया, "मैं कभी ऐसा नहीं था जिसने अपने लुक्स पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया। लेकिन मेरे लुक्स पर मेरे परिवार और दोस्तों ने अक्सर ध्यान दिया - 'आप शाहरुख खान की तरह दिखते हैं!' उन्होंने कहा कि मेरे पेरेंट्स इस बात पर गर्व है कि उन्होंने ऐसे बेटे को जन्म दिया, जो भारत के सुपरस्टार से मिलते-जुलते हैं।

लोगों ने घेरा, पुलिस तक बुलानी पड़ी

लोगों ने घेरा, पुलिस तक बुलानी पड़ी

उन्होंने बताया कि जब मैं बड़ा होने लगा तो बिल्कुल SRK की तरह दिखने लगा। उन्होंने आगे बताया कि कैसे एक आईपीएल मैच के दौरान उनको देखने वालों की भीड़ लग गई और स्थिति इतनी कंट्रोल से बाहर हो गई कि पुलिस को बुलाना पड़ा। सच में पुलिस को भी लगा कि वह असली शाहरुख है और उसने एक सेल्फी मांगी। शाहरुख खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी ने अपनी तमन्ना जाहिर करते हुए कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि किसी दिन शाहरुख खान से उनकी मुलाकात हो जाए। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि किसी दिन ऐसा जरूर होगा कि वो किंग खान से मुलाकात करेंगे।

आईपीएल मैच के दौरान टी-शर्ट तक फट गई

आईपीएल मैच के दौरान टी-शर्ट तक फट गई

उन्होंने आगे बताया कि "एक और घटना हुई जब मैं केकेआर को गुजरात लायंस के खिलाफ स्टेडियम में देखने गए थे। सभी ने अपने कैमरे निकाले और मेरा हाथ हिलाया। लोगों ने ताली बजाई और मुझ पर शाहरुख की मशहूर फिल्म की लाइनें बोलीं। मैंने देखा कि लोग कितना प्यार करते हैं। शाहरुख के लिए है, और पहली बार, मुझे 'बादशाह' की तरह महसूस हुआ; यह स्पेशल था! लेकिन बहुत जल्दी, मुझे यह भी एहसास हुआ कि शाहरुख शायद रोजाना क्या करते हैं। किसी ने मुझे इतना कसकर पकड़ लिया कि मेरा टी- शर्ट फट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+