टीवी पर मचेगी रक्षाबंधन की धूम, ‘स्टार परिवार: बहन का ड्रामा, भाई का स्वैग’, जानिए किस दिन होगा शुरू

टीवी पर त्योहारों को खास अंदाज़ में दिखाने के लिए मशहूर स्टार प्लस हमेशा की तरह इस बार भी रक्षाबंधन को धूमधाम और प्यार के साथ मनाने जा रहा है। इस मौके पर चैनल एक खास शो स्टार परिवार - बहन का ड्रामा, भाई का स्वैग लेकर आ रहा है, जिसमें होगा मज़ेदार ड्रामा, धमाकेदार डांस और भाई-बहन के रिश्ते की प्यारी झलक।

नए रिलीज़ हुए प्रोमो में इस खास जश्न की एक झलक दिखाई गई है, जिसमें अनुपमा शाम की होस्ट के रूप में नज़र आ रही हैं। इसके बाद फोकस जाता है एक मज़ेदार और जोशीले मुकाबले पर, जो होता है ये रिश्ता क्या कहलाता है के अरमान और अनुपमा के प्रेम के बीच। दोनों मंच पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर माहौल गरमा देते हैं और हर हाल में झनक के भाई का खिताब जीतना चाहते हैं।

Rakshabandhan

यह सीन राखी के त्योहार पर भाईचारे के प्रतीक को दिखाते हुए क्रिएटिव तरीके से तैयार किया गया है। दमदार एक्टिंग और जोश से भरी कोरियोग्राफी के साथ दोनों कंटेस्टेंट अपने-अपने अलग अंदाज़ और पर्सनैलिटी मंच पर दिखाते हैं। कहानी एक दिलचस्प सवाल खड़ा करती है कि आखिर झनक का भाई किसे चुना जाएगा? यह मज़ेदार टक्कर और त्योहार की कहानी में आया अनपेक्षित मोड़ दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा देता है। इस बार देखने वाली बात ये है कि स्टार के शोज में किस तरह से राखी का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा।

यह खास राखी का कार्यक्रम त्योहार की असली भावना दिखाता है, जैसे प्यार भरे रिश्ते, मजेदार मुकाबला और दिल से की गई खुशियां और यह सब स्टार प्लस की जानी-पहचानी कहानियों की गर्माहट में पेश किया गया है। साल 2025 को रक्षाबंधन 9 अगस्त को देशभर में मनाया जाएगा। इसी दिन स्टार में शाम 7 बजे से रक्षाबंधन का सेलिब्रेशन शुरू होगा। इसमें हर सीरीयल की कास्ट एक से एक डांस करती नजर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+