स्टार भाइयों ने ठुकराई थी फिल्म 'करण अर्जुन', फिर शाहरुख खान-सलमान खान को मिला था ऑफर, जानें क्या हुई थी बात
Rakesh Roshan Karan Arjun: हिंदी सिनेमा के दमदार एक्टर और डायरेक्टर रह चुके राकेश रोशन अपनी शानदार फिल्मों के लिए इंडस्ट्री में खूब मशहूर हैं। उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में बनाई हैं जिनकी कहानियों के साथ साथ उनके किरदार और डायलॉग्स आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं। लोगों ने राकेश रोशन की इन फिल्मों पर जमकर प्यार बरसाया है। राकेश रोशन की कुछ शानदार फिल्मों में 'करण-अर्जुन', 'कहो न प्यार है', 'कोई मिल गया' और 'कृष' जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि उनकी फिल्म 'करण-अर्जुन' को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने और डायलॉग्स लोगों के दिल पर छा गए थे।
इस फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो सुपर स्टार्स सलमान खान और शाहरुख खान ने काम किया था। हालांकि उस समय वो दोनों ही हिंदी सिनेमा में अपनी सफलता के झंडे गाढ़ने की शुरुआत कर रहे थे। ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। हर तरफ इसी फिल्म को लेकर चर्चाएं होने लगी थीं लेकिन क्या आपको मालूम है इस सुपरहिट फिल्म की स्टारकास्ट पहले कुछ और थी जिसे बाद में बदल दिया गया था।

सलमान खान-शाहरुख खान नहीं थे मेकर्स की फिल्म
सलमान खान और शाहरुख खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी और ये सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म 'करण-अर्जुन' आज भी शाहरुख खान और सलमान खान के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। हालांकि सलमान खान और शाहरुख खान इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर राकेश रोशन इस सुपरहिट फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान को नहीं बल्कि किसी दूसरे एक्टर्स को लेना चाहते थे।
सनी देओल-बॉबी देओल को ऑफर हुई थी फिल्म
राकेश रोशन ने इन दोनों सुपरस्टार्स से पहले दो रियल लाइफ भाइयों को इस फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया था। दरअसल, राकेश रोशन चाहते थे कि फिल्म में करण और अर्जुन नाम के दो भाइयों का रोल दो रियल लाइफ भाई ही निभाएं। ऐसे में उन्होंने पहले फिल्म की कहानी सनी देओल और बॉबी देओल को सुनाई थी।
बॉबी देओल की ग्रैंड ओपनिंग चाहता था देओल परिवार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल इस फिल्म को करने के लिए राजी भी हो गए थे लेकिन वह भाई बॉबी देओल को इस मूवी में नहीं चाहते थे। आपको बता दें कि उस समय तक बॉबी देओल ने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की थी, ऐसे में देओल परिवार बॉबी देओल के लिए कोई ग्रैंड ओपनिंग सोच रहा था। देओल फैमिली बॉबी के लिए ग्रैंड डेब्यू की योजना बना रहे थे और ऐसे में बड़े भाई सनी देओल नहीं चाहते थे कि बॉबी उनके साथ कोई फिल्म करें और बॉलीवुड में उनका डेब्यू कमजोर पड़ जाए।
सनी देओल ने फिल्म करने से कर दिया था मना
सनी देओल ने उस समय राकेश रोशन से कहा था कि वह ये फिल्म कर सकते हैं लेकिन वह चाहते हैं कि उनके छोटे भाई बॉबी देओल को सब लोग सिनेमाघरों में देखें तो उनका फोकस सिर्फ फिल्म के लीड हीरो बॉबी पर ही हो। ऐसे में ये फिल्म सनी देओल और बॉबी देओल को नहीं मिल पाई थी। जब सनी देओल और बॉबी देओल को 'करण अर्जुन' ऑफर हुई थी तब बॉबी देओल अपनी डेब्यू फिल्म 'बरसात' की शूटिंग कर रहे थे। वहीं बड़े भाई सनी देओल का पूरा ध्यान छोटे भाई बॉबी को एक स्टार की तरह लॉन्च करने पर था। ऐसे में सनी देओल ने भी फिल्म 'करण-अर्जुन' को करने से इनकार कर दिया था।
फिल्म में नजर आए थे ये स्टार्स
इसके बाद फिल्म का ऑफर लेकर राकेश रोशन सलमान खान और शाहरुख खान के पास पहुंचे थे और दोनों इस मूवी के लिए राजी भी हो गए थे। फिल्म 'करण अर्जुन' में इन दोनों स्टार्स के अलावा राखी, काजोल, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद धूम मचा दी थी।
-
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications