स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने नए शो का किया ऐलान, अब यहां करेंगे अपना परफॉर्मेंस

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने नए शो का किया ऐलान, अब यहां करेंगे अपना परफॉर्मेंस

नई दिल्ली, 19 दिसंबर: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी जिन्हें पिछले महीने कुछ दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध के बीच बेंगलुरु में एक शो आयोजित करने से मना कर दिया गया था, अब उन्होंने अपने नए शो की घोषणा की है। मुनव्वर फारूकी जनवरी में कोलकाता में अपना शो करने वाले हैं। कॉमेडियन ने शनिवार शाम (18 दिसंबर) को ट्विटर पर अपने दो घंटे के कॉमेडी शो "धंधो" के लिए टिकट बुक करने का एक लिंक शेयर किया है। मुनव्वर फारूकी का शो 16 जनवरी को कोलकाता में होने वाला है।

Recommended Video

    Munawwar Faruqui ने किया नए शो का ऐलान, जानिए कब कहां करेंगे Perform | वनइंडिया हिंदी
    Munawar Faruqui

    मुनव्वर फारूकी ने जानकारी दी है कि उनके कोलकाता के शो के लिए आप BookMyShow से टिकट बुक करा सकते हैं। एक टिकट की कीमत 799 रुपये है। बता दें कि इससे पहले बीते महीने बेंगलुरु में शो रद्द होने के बाद मुनव्वर फारूकी ने कहा था कि वह स्टैंडअप कॉमेडी कभी नहीं करेंगे। मुनव्वर फारूकी ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी थी। जिसके बाद उनके फैंस नाराज हो गए थे। हालांकि अब कोलकाता में उनके शो होने की खबर से फैंस काफी खुश हैं।

    नवंबर में फारूकी काफी गुस्सा हुए थे, जब बेंगलुरु पुलिस ने हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध के बाद कॉमेडियन का शो रद्द कर दिया गया था। हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों का आरोप था कि फारूकी अपने कॉमेडी शो में हिंदू भावनाओं को आहत करते हैं।

    29 वर्षीय कॉमिक मुनव्वर फारूकी ने दावा किया था कि उनके शो के 600 से अधिक टिकट बिक गए थे। हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों ने दावा किया था कि अगर मुनव्वर फारूकी का शो होता है तो वह स्थल पर तोड़फोड़ करेंगे। मुनव्वर फारूकी ने जानकारी दी थी कि शो से होने वाली आय को दिवंगत कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार के धर्मार्थ संगठन को दान किया जाना था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+