इस फेमस एक्ट्रेस ने करवाई 29 सर्जरी, बदल गया चेहरा और फिर हुआ दर्दनाक अंत, क्या खूबसूरती की कीमत बनी जान?
Sridevi: फिल्मी दुनिया में ग्लैमर और खूबसूरती को बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। बढ़ती उम्र के साथ चमक बरकरार रखने के लिए कई अभिनेत्रियां कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स (Cosmetic Treatments) और सर्जरी का सहारा लेती हैं लेकिन कभी-कभी यही चाहत जिंदगी पर भारी पड़ जाती है।
शोहरत, खूबसूरती, परफेक्शन की मिसाल थीं श्रीदेवी
आज हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की उस सुपरस्टार अभिनेत्री की जिन्होंने शोहरत, खूबसूरती और परफेक्शन की तलाश में 29 बार सर्जरी करवाई। आपको बता दें कि उस हसीना की आखिरी सर्जरी उनकी मौत से पहले हुई थी।

श्रीदेवी की स्क्रीन प्रेजेंस ने लूटा था लोगों का दिल
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। तस्वीर में नजर आ रही एक्ट्रेस को पहचान पाना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो गया था। चेहरा, फीचर्स और लुक, सब कुछ पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रहा था। ये तस्वीर बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी की बताई जा रही है, जिनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस कभी उनकी पहचान हुआ करती थी।
29 सर्जरी और खूबसूरत दिखने का दबाव
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी अपनी खूबसूरती को लेकर बेहद सजग थीं। इंडस्ट्री में लंबे समय तक यंग और ग्लैमरस बने रहने के लिए उन्होंने अपने करियर के दौरान कुल 29 कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थीं। इन सर्जरी में फेस लिफ्ट, लिप सर्जरी, स्किन ट्रीटमेंट, बोटॉक्स, बॉडी टकिंग, सिलिकॉन ब्रेस्ट करेक्शन शामिल हैं।
-कहा जाता है कि अपनी मौत से कुछ समय पहले भी श्रीदेवी ने लिप सर्जरी करवाई थी, जो सफल नहीं हो पाई थी। ऐसे में उनका चेहरा काफी बिगड़ गया था।
24 फरवरी 2018 को थम गई एक चमकती कहानी
24 फरवरी 2018 को फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था, जब श्रीदेवी की अचानक मौत की खबर सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुबई के एक लग्जरी होटल के बाथरूम में बाथटब से उनका शव बरामद हुआ था। इस खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। कोई यकीन नहीं कर पा रहा था कि पर्दे पर हमेशा मुस्कुराती नजर आने वाली ये अभिनेत्री यूं अचानक दुनिया छोड़ जाएगी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ था शॉकिंग खुलासा
-श्रीदेवी की मौत का कारण काफी समय तक रहस्य बना हुआ था। आखिरकार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई और लोगों को सच पता चला। रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत का कारण एक्सिडेंटल ड्राउनिंग बताया गया था।
-पति बोनी कपूर ने शुरुआत में इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी थी लेकिन बाद में उन्होंने कुछ अहम बातें शेयर की थीं। हालांकि आज भी श्रीदेवी की मौत को लेकर कई सवाल लोगों के मन में बने हुए हैं।
बेटियों की यादों में जिंदा हैं श्रीदेवी
जाह्नवी और खुशी कपूर हर खास दिन पर अपनी मां श्रीदेवी को याद करती हैं। श्रीदेवी को दुनिया छोड़े 6 साल से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन उनकी मौजूदगी आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। उनकी दोनों बेटियां अक्सर मां की बर्थ और डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें याद करती हैं। श्रीदेवी न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि अपनी बेमिसाल खूबसूरती के लिए भी हमेशा याद की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications