श्रीदेवी ने मौत से पहले बेटी जाह्नवी कपूर से कही थी ऐसी बात, सामने आया ये बड़ा सच, जानें क्या थी आखिरी बात
Sridevi and Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं बल्कि वह अपनी रियल लाइफ में एक बहुत अच्छी मां भी थीं। उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी उन्हें आज भी याद कर इमोशनल हो जाती हैं। लोग श्रीदेवी की खूबसूरती के भी दीवाने थे। यही कारण है कि एक्ट्रेस की मौत को 6 साल हो जाने के बाद भी लोग आजतक इस बात पर यकीन ही नहीं कर पाते हैं।
मां की मौत से जाह्नवी कपूर को लगा था शॉक
श्रीदेवी की मौत से न सिर्फ आम लोगों और सेलेब्स को शॉक्ड लगा था बल्कि उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी हैरान हो गई थीं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनकी मां ने इस दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं लेकिन मूवी के रिलीज होने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।

मां की मौत के बाद से जाह्नवी कपूर बनीं धार्मिक
जाह्नवी कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी मां श्रीदेवी के काफी करीब थीं। वह अपना अधिकतर समय अपनी मां के साथ ही बिताया करती थीं। वहीं श्रीदेवी की मौत से जाह्नवी कपूर बहुत ज्यादा टूट गई थीं। कहा जाता है कि मां की मौत के बाद से ही जाह्नवी कपूर काफी धार्मिक हो गई हैं।
जाह्नवी से श्रीदेवी की आखिरी बात
वहीं जाह्नवी कपूर ने भी बताया था कि वह अपनी मां श्रीदेवी की मौत के बाद से ही भगवान और भक्ति पर विश्वास करने लगी हैं। जाह्नवी ने ये भी बताया था कि उनकी मां ने मौत से पहले आखिरी बार उनसे क्या बात की थी। जाह्नवी ने कहा था- मुझे नींद नहीं आ रही ती तो मैंने मां से बात की थी।
'मां मुझे नींद नहीं आ रही है'
जाह्नवी कपूर ने बताया- मैंने मां से कहा था कि मुझ नींद नहीं आ रही है तो आप मुझे सुला दो लेकिन वो किसी काम में बिजी थीं। वो मेरे पास आई थीं लेकिन तब तक मैं खुद ही सो गई थी। उन्होंने मेरे सिर पर हाथ फेरा था और माथे पर किस किया था।
श्रीदेवी ने फिल्म मेकर बोनी कपूर से की थी शादी
आपको बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर से शादी की थी। बोनी कपूर की पहले भी एक शादी हो चुकी थी जिससे उनके दो बच्चे, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। वहीं बोनी कपूर और श्रीदेवी कपूर की दो बेटियां जाह्नवी और खुशई कपूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications