Sunjay Kapur की संपत्ति विवाद के बाद Sridevi की विरासत पर अवैध कब्जा! किसके खिलाफ बोनी कपूर पहुंचे कोर्ट?
Sridevi Boney Kapoor Property Battle: भारत के बड़े कारोबारी और फिल्मी घरानों में पैसों और विरासत को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है। कई बार रिश्तों की डोर इतनी नाज़ुक हो जाती है कि करोड़ों की संपत्ति और पावर की लड़ाई रिश्तों से भी बड़ी लगने लगती है। हाल ही में संजय कपूर के परिवार में चला विवाद खूब सुर्खियों में रहा था। अब एक और कपूर परिवार में नया झगड़ा सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है।
दरअसल, बॉलीवुड की 'चांदनी' मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की चेन्नई स्थित संपत्ति को लेकर पति मोनी कपूर ने मद्रास हाईकोर्ट में पिटीशन दायर की है। श्रीदेवी की रहस्यमय मौत के बाद से, यह मामला भी किसी बंद पड़ी किताब की तरह दबा रहा। लेकिन, अब बोनी कपूर की पिटीशन से उभरकर सामने आ गया है। आइए जानते हैं आखिर किसके खिलाफ बोनी कपूर पहुंचे कोर्ट?

Sridevi Property Dispute: श्रीदेवी की प्रॉपर्टी पर बवाल: क्या है मामला?
बोनी कपूर ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया कि चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) पर स्थित श्रीदेवी की प्रॉपर्टी पर तीन लोग-एक महिला और उसके दो बेटों-ने अवैध रूप से दावा ठोका है। यह प्रॉपर्टी, जिसे श्रीदेवी ने 19 अप्रैल 1988 को एमसी संबंदा मुदलियार से खरीदा था, अब कपूर परिवार का फार्महाउस है और भावनात्मक रूप से बेहद खास है।

बोनी ने कोर्ट को बताया कि मुदलियार के परिवार ने 1960 में संपत्ति का बंटवारा कर लिया था, और उसी समझौते के आधार पर श्रीदेवी ने इसे लीगल तरीके से खरीदा। लेकिन अब एक महिला, जो खुद को मुदलियार के बेटे की दूसरी पत्नी बता रही है, और उसके दो बेटों ने 2005 में ताम्बरम तहसीलदार से 'फर्जी' कानूनी उत्तराधिकार प्रमाणपत्र हासिल कर संपत्ति पर दावा ठोका है।
बोनी ने इस दावे को धोखाधड़ी करार देते हुए तर्क दिया कि कथित दूसरी शादी 1975 में हुई, जबकि मुदलियार के बेटे की पहली पत्नी 1999 तक जीवित थी। इस कारण दूसरी शादी कानूनी रूप से अवैध है। उन्होंने ताम्बरम तहसीलदार के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया, क्योंकि मुदलियार का परिवार मायलापुर में रहता था, न कि ताम्बरम में। बोनी ने कोर्ट से इस प्रमाणपत्र को रद्द करने की मांग की।

25 अगस्त 2025 को जस्टिस एन. आनंद वेंकटेश ने ताम्बरम तहसीलदार को चार हफ्तों में बोनी की याचिका पर फैसला लेने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि यह मामला श्रीदेवी की विरासत और उनके प्रशंसकों की भावनाओं से जुड़ा है।
Sunjay Kapur Family Dispute: संजय कपूर खानदान में 30,000 करोड़ की जंग
इस बीच, संजय कपूर की 30,000 करोड़ की सोना कॉमस्टार विरासत को लेकर कपूर खानदान में चल रही जंग ने इस मामले को और सुर्खियों में ला दिया। संजय कपूर, जो सोना कॉमस्टार ग्रुप के चेयरमैन थे, की 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मां रानी कपूर ने तीसरी बहू प्रिया सचदेव पर सनसनीखेज आरोप लगाए कि प्रिया ने उन्हें कमरे में बंद कर कंपनी के दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए और बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक बन बैठीं।
रानी ने दावा किया कि वह बहुसंख्यक शेयरधारक हैं, लेकिन कंपनी ने कहा कि रानी 2019 से शेयरधारक नहीं हैं। इस जंग में करिश्मा कपूर का नाम भी उछला, लेकिन सूत्रों ने साफ किया कि करिश्मा का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। उनके बच्चे समायरा और कियान ही संजय की संपत्ति के असली हकदार हैं।
दोनों कपूर परिवारों की ये लड़ाइयां-एक श्रीदेवी की प्रॉपर्टी को बचाने की, दूसरी सोना कॉमस्टार की सत्ता की-सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
श्रीदेवी की प्रॉपर्टी: भावनाओं का तूफान
श्रीदेवी ने 1988 में यह प्रॉपर्टी खरीदी थी, जो अब बोनी और उनकी बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर के लिए एक यादगार फार्महाउस है। 2024 में जाह्नवी ने इसे Airbnb Icons पर लिस्ट किया, जहां मेहमान प्रीमियम कीमत पर ठहर सकते हैं। यह जगह श्रीदेवी की यादों से भरी है, और बोनी इसे बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

श्रीदेवी की 2018 में दुबई में अचानक मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उनकी फिल्में जैसे 'चांदनी', 'मिस्टर इंडिया', और 'इंग्लिश विंग्लिश' आज भी फैंस के दिलों में बसी हैं। इस प्रॉपर्टी विवाद ने उनके प्रशंसकों की भावनाओं को फिर से हवा दी है।
क्या होगा अंजाम?
श्रीदेवी की प्रॉपर्टी पर बोनी कपूर की यह लड़ाई न केवल कानूनी, बल्कि भावनात्मक भी है। मद्रास हाई कोर्ट का फैसला चार हफ्तों में आएगा, लेकिन सवाल यह है कि क्या श्रीदेवी की इस यादगार संपत्ति को बचाया जा सकेगा? दूसरी ओर, संजय कपूर की 30,000 करोड़ की विरासत की जंग भी रानी और प्रिया के बीच कोर्ट में पहुंच सकती है। ये दोनों मामले दिखाते हैं कि पैसा, सत्ता, और परिवार की विरासत की लड़ाई कितनी जटिल हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Sunjay Kapur की 30,000 Cr दौलत किसकी? तीसरी पत्नी प्रिया पर बरसीं Mandhira, ये 5 सवाल बिगाड़ेंगे भाभी का खेल!












Click it and Unblock the Notifications