Sunjay Kapur की 30,000 Cr दौलत किसकी? तीसरी पत्नी प्रिया पर बरसीं Mandhira, ये 5 सवाल बिगाड़ेंगे भाभी का खेल!
Sunjay Kapur Family Property Dispute: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर की अचानक मौत ने न केवल उनके परिवार को सदमे में डाल दिया, बल्कि 30,000 करोड़ रुपये की विशाल संपत्ति को लेकर एक सनसनीखेज पारिवारिक विवाद भी खड़ा कर दिया। इस ड्रामे में अब संजय की बहन मंधीरा कपूर ने खुलकर अपनी बात रखी है, जो भाई संजय के साथ चार साल तक बातचीत में नहीं थीं। मंधीरा ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में खुलकर अपनी बात रखी।
उन्होंने प्रिया सचदेव और सोना कॉमस्टार के बोर्ड पर सवाल उठाए, साथ ही अपनी मां रानी कपूर का पक्ष लेते हुए कंपनी के रवैये को अनुचित बताया। आइए, जानते हैं मंधीरा के बयान में छिपे वो 5 सवाल, जो बिगाड़ सकते हैं प्रिया का खेल...

पहले समझें: क्या है 30,000 करोड़ का यह ड्रामा?
संजय कपूर, जिनका 12 जून 2025 को लंदन में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से निधन हो गया, ने ऑटोमोटिव, रियल एस्टेट और निवेश से जुड़ी 30,000 करोड़ की संपत्ति छोड़ी। लेकिन ट्विस्ट ये है कि संजय ने पीछे कोई वसीयत नहीं छोड़ी! अब इस विशाल साम्राज्य पर दावा करने के लिए उनकी मां रानी कपूर, तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर, बहनें मंधीरा कपूर और सुपर्ना मोटवानी, और यहां तक कि पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर का नाम भी चर्चा में है।
मां रानी ने संजय की मौत को 'संदिग्ध' बताते हुए यूके पुलिस में शिकायत दर्ज की और प्रिया पर कंपनी में नियंत्रण हथियाने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, प्रिया ने सोना कॉमस्टार में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की कुर्सी संभाल ली और अपना इंस्टाग्राम नाम बदलकर 'प्रिया संजय कपूर' कर लिया। इस बीच, मंधीरा ने रक्षाबंधन के मौके पर भावुक पोस्ट के साथ-साथ एक सनसनीखेज बयान दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
मंधीरा के बयान में छिपे वो 5 सवाल....
पहला सवाल: प्रिया सचदेव के इंस्टाग्राम पर नाम क्यों बदला?
- मंधीरा का पक्ष: 'मैंने इसके बारे में सोशल मीडिया पर सुना। मुझे नहीं पता कि प्रिया सचदेव कपूर अब प्रिया संजय कपूर क्यों हो गईं। सच कहूं तो, यह मेरे लिए चिंता की बात नहीं है। मुझे लगता है कि नाम बदलने के अलावा भी बहुत कुछ चल रहा है, जिसका जवाब मुझे चाहिए।'
- पर्दे के पीछे क्या?: मंधीरा ने प्रिया के इस कदम को हल्के में लिया, लेकिन उनके बयान में एक तंज साफ झलक रहा था कि प्रिया का नाम बदलना महज सतही है, और असल खेल कुछ और है।
दूसरा सवाल: मां रानी कपूर के साथ क्या हुआ, जिस पर मंधीरा भड़कीं?
- मंधीरा का पक्ष: 'मेरी मां की एक साधारण-सी गुजारिश थी। हमने एक परिवार के सदस्य को खोया है... 13 दिनों के अंदर, इस परिवार से सब कुछ छीन लिया गया। हमसे कोई कानूनी मदद नहीं ली गई। बस एक चिट्ठी थी, जिसमें लिखा था कि क्या आप हमें यह पता लगाने के लिए समय दे सकते हैं कि क्या हो रहा है? लेकिन सोना कॉमस्टार ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी, जो नहीं होनी चाहिए थी।'
- पर्दे के पीछे क्या?: मंधीरा ने कंपनी के रवैये पर गुस्सा जाहिर किया और मां रानी के शोक को नजरअंदाज करने की बात उठाई। उनका कहना था कि रानी को सम्मान और समय देना चाहिए था।
तीसरा सवाल: मंधीरा ने सोना कॉमस्टार को लेकर क्या कहा?
- मंधीरा का पक्ष: 'सोना कॉमस्टार मेरे पिता की वजह से बनी थी। मेरी मां, जो मेरे पिता के साथ संस्थापकों में से एक थीं, के लिए थोड़ा और सम्मान होना चाहिए था। मुझे लगता है कि मेरी मां को किसी और से पहले बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में रखा जाना चाहिए था। उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह ठीक नहीं है।'
- पर्दे के पीछे क्या?: मंधीरा ने कंपनी के बोर्ड पर निशाना साधा और प्रिया की नियुक्ति को अप्रत्यक्ष रूप से गलत ठहराया, यह कहते हुए कि उनकी मां रानी को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी।
चौथा सवाल: संजय की मौत पर मंधीरा ने क्या सवाल उठाए?
- मंधीरा का पक्ष: 'एक मधुमक्खी कैसे एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए हार्ट अटैक का कारण बन सकती है? मैं नहीं जानती कि यह सच है या नहीं, लेकिन मेरी मां ने जो सवाल उठाए, उनके जवाब चाहिए।'
- पर्दे के पीछे क्या?: मंधीरा ने मां रानी के 'संदिग्ध मौत' के दावे का समर्थन किया और यूके पुलिस से जांच की मांग को जायज बताया। उनका यह बयान सनसनीखेज था, क्योंकि यह सीधे संजय की मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाता है।
पांचवां सवाल: मंधीरा ने परिवार और सोना कॉमस्टार के लिए क्या भावनाएं जताईं?
- मंधीरा का पक्ष:'सोना हमारे दिल के बहुत करीब है। यही हमारा परिवार है। मैंने, मेरे भाइयों ने, हम सबने सोना में काम किया है। आज हमें बताया जा रहा है कि हमने जो बनाया, वह सब खत्म हो गया। हमने सिर्फ एक भाई नहीं, सब कुछ खो दिया है। मेरी 80 साल की मां को अपने बेटे की मौत का शोक मनाने का हक होना चाहिए।'
- पर्दे के पीछे क्या?: मंधीरा का यह बयान बेहद भावुक था, जिसमें उन्होंने परिवार की विरासत और मां के दुख को सामने रखा। यह एक इमोशनल अपील थी, जो दर्शकों का दिल जीतने वाली थी।
प्रिया सचदेव की हरकतों ने कैसे मचाई हलचल?
संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर इस विवाद के केंद्र में हैं। उनकी कुछ हरकतों ने आग में घी डालने का काम किया:-
- बोर्ड में एंट्री: संजय की मौत के कुछ ही हफ्तों बाद, प्रिया को 25 जुलाई 2025 को सोना कॉमस्टार की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया, जिसे 99.44% शेयरहोल्डर्स ने मंजूरी दी।
- नाम में ट्विस्ट: प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल को 'प्रिया सचदेव कपूर' से बदलकर 'प्रिया संजय कपूर' कर लिया और बायो में लिखा, 'मदर, एंटरप्रेन्योर, नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सोना कॉमस्टार।' इसके बाद उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया।
- सौतेली बेटी का कदम: प्रिया की पहली शादी से बेटी सफीरा ने भी अपने इंस्टाग्राम से 'चटवाल' सरनेम हटा लिया, जिससे लोग कयास लगा रहे हैं कि यह संपत्ति दावे का हिस्सा हो सकता है।
Sanjay Kapur की मां का क्या आरोप?
रानी कपूर ने प्रिया पर आरोप लगाया कि उन्होंने शोक के समय दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए और कंपनी पर कब्जा करने की कोशिश की। रानी ने 2015 की एक वसीयत का हवाला दिया, जिसमें वह अपने पति सुरिंदर कपूर की संपत्ति की एकमात्र लाभार्थी हैं। लेकिन सोना कॉमस्टार ने दावा किया कि रानी 2019 से शेयरहोल्डर नहीं हैं, और प्रिया की नियुक्ति पूरी तरह वैध है।
क्या है कानूनी दांव-पेंज ?
हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 के तहत, अगर कोई वसीयत नहीं है, तो संपत्ति क्लास I उत्तराधिकारियों (विधवा, बच्चे, मां) में बराबर बंटती है। इस मामले में: -
- प्रिया सचदेव कपूर: विधवा के तौर पर क्लास I उत्तराधिकारी हैं और संपत्ति में बराबर हिस्सा पाने की हकदार हैं।
- रानी कपूर: मां के तौर पर भी क्लास I उत्तराधिकारी हैं, लेकिन उनकी स्थिति 2015 की वसीयत की वैधता पर निर्भर करती है।
- करिश्मा के बच्चे: संजय और करिश्मा के बच्चे समायरा (20) और कियान (14) भी क्लास I उत्तराधिकारी हैं और संपत्ति में हिस्सा पाएंगे।
- मंधीरा और सुपर्ना: बहनें क्लास II उत्तराधिकारी हैं, इसलिए अगर क्लास I उत्तराधिकारी मौजूद हैं, तो उन्हें सीधा हिस्सा नहीं मिलेगा।
- करिश्मा कपूर: तलाकशुदा होने के कारण करिश्मा का कोई सीधा दावा नहीं है, लेकिन उनके बच्चे हकदार हैं।
हालांकि, कुछ संपत्ति RK फैमिली ट्रस्ट में हो सकती है, जिसके नियम उत्तराधिकार कानून से अलग होंगे। अगर रानी की वसीयत सही साबित हुई, तो गेम बदल सकता है!
30,000 करोड़ की जंग: ननंद ने खोला भाभी का राज, मां के साथ दी चुनौती!
संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर परिवार में घमासान मचा है! मां रानी कपूर ने संजय की मौत को 'संदिग्ध' बताया और प्रिया सचदेव पर कंपनी हथियाने का आरोप लगाया। बहन मंधीरा ने रक्षाबंधन पर इमोशनल पोस्ट के बाद एक न्यूज चैनल पर प्रिया और सोना कॉमस्टार पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, 'मां को सम्मान मिलना चाहिए था, प्रिया का नाम बदलना तो बस शुरुआत है!' प्रिया ने बोर्ड में एंट्री मारी, इंस्टाग्राम पर नाम बदला, लेकिन मंधीरा और रानी के तीखे तेवरों ने ड्रामा बढ़ा दिया। क्या यह सिर्फ पैसों की जंग है, या संजय की मौत में कोई बड़ा राज? सुप्रीम कोर्ट और यूके पुलिस की जांच से जल्द खुलेगा सच!
ये भी पढ़ें- Sanjay Kapur की मां रानी कौन? तीसरी बहू प्रिया सचदेव पर लगाए गंभीर आरोप- 'कमरे में बंद कर जोर-जबर्दस्ती’












Click it and Unblock the Notifications