'मैं चोरी करती हूं, मुझे आदत है...', श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की खुल गई पोल, कहा- मैं होटल से.....
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी ये फिल्म गत 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव नजर आ रहे हैं।
होटल से तकिए चुरा लेती हैं जाह्नवी कपूर
फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें होटल से चीजें चुराने की आदत है। खासतौर पर वह होटल से तकिए चुरा लेती हैं। जाह्नवी कपूर की मानें तो होटल में मिलने वाले तकिए बड़े ही अच्छे होते हैं। ऐसे तकिए बाहर नहीं मिलते हैं।

पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई रहती हैं जाह्नवी
इतना ही नहीं एक बार बचपन में जाह्नवी कपूर ने एक दुकान से कुछ चुरा लिया था जिसके बाद उनको श्रीदेवी और बोनी कपूर ने चोर कहा था और खूब डांट लगाई थी। आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर भी खबरों में छाई हुई हैं। हालांकि जाह्नवी ज्यादातर समय अपनी मां के बारे में भी बात करती ही नजर आती हैं।
खुल गई जाह्नवी कपूर की चोरी की पोल
जाह्नवी कपूर ने कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो जिस भी होटल में रुकती हैं वहां से अक्सर तकिए चुरा लेती हैं। जाह्नवी ने बताया कि वो तकिए तब चुराती है जब वो अपना तकिया घर से लाना भूल जाती हैं और उन्हें लंबी फ्लाइट बोर्ड करनी होती है। वह फ्लाइट में आराम से सो सकें इस वजह से वो तकिए चुरा लेती हैं।
श्रीदेवी ने बेटी जाह्नवी कपूर को कहा था चोर
जाह्नवी कपूर ने इंटरव्यू में एक बचपन का किस्सा भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने एक दुकान से कैंडी चुरा ली थी। जाह्नवी ने बताया था कि एक बार वह अपने पैरेंट्स के साथ डिज्नी स्टोर पहुंची थीं, जहां पर वो एक दुकान से कैंडी उठाकर भाग गई थीं और उन्होंने पैसे भी नहीं दिए थे।
स्टोर से कैंडी लेकर भाग गई थीं जाह्नवी
जाह्नवी कपूर ने बताया था- मैं स्टोर से कैंडी लेकर भाग आई थी और मम्मा-पापा से कहा था देखो मुझे ये मिला... मुझे इसके लिए पैसे भी नहीं देने पड़े। तब उन दोनों ने मुझे देखा और मुझे चोर कहने लगे थे। पापा-मम्मी ने मुझे खूब डांटा था।












Click it and Unblock the Notifications