श्रीदेवी की मौत पर बहन ने कर दिया था कुछ ऐसा..... आखिर क्यों एक्ट्रेस की बहन ही बन गईं थीं दुश्मन?
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं मगर फैंस और चाहने वालों के दिलों में वे हमेशा ही जिंदा रहेंगी। श्रीदेवी को तो सब जानते हैं मगर बेहद कम ही लोग उनकी बहन श्रीलता को जानते हैं। जी हां! श्रीलता एक ऐसी बहन, जिन्होंने अपनी बहन को उस मुकाम तक पहुंचाने में जी जान लगा दी। मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रिश्ते बुरी तरह से बिगड़ गए।
श्रीदेवी जब इंडस्ट्री का उभरता सितारा बनने की दौड़ में थीं, तो बहन ने उनका पूरा-पूरा साथ दिया। बहन ने एक्ट्रेस के हर कदम पर उनका साथ दिया। श्रीलता अपनी बहन श्रीदेवी की मैनेजर बन गईं और उनका पूरा काम देखा। मगर बाद में दोनों के रिश्ते कुछ इस कदर बिगड़ गए कि श्रीलता अपनी बहन के अंतिम दर्शन तक करने नहीं आईं। मगर दोनों के रिश्तों में इतनी कड़वाहट क्यों आई, चलिये जानते हैं...

ऐसा बताया जाता है कि उनकी मां के साथ हुए एक वाकये ने दोनों बहनों को रिश्ते में दरार डाल दी थी। e24bollywood.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी की मां की तबीयत एक बार काफी बिगड़ गई थी और अस्पताल ने उनका ऑपरेशन गलत तरीके से कर दिया था। मगर इसके कुछ ही समय के बाद एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया। इसके ठीक बाद श्रीदेवी ने अस्पताल पर ही केस कर दिया।
जल्द श्रीदेवी केस भी जीत गईं और मुआवजे के तौर पर उन्हें 7 करोड़ से भी ज्यादा रुपये मिले। मगर ये पैसे एक्ट्रेस ने सिर्फ अपने ही पास रख लिये। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता की संपत्ति भी अपने ही नाम कर लीं। इससे बहन नाराज हो गईं और फिर यहीं से दोनों के रिश्ते में खटास आ गईं।
जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी की बहन इसके बाद पति के साथ दूसरे शहर चली आईं और फिर उन्होंने अपनी ही बहन के खिलाफ केस भी कर दिया। श्रीदेवी की बहन इस केस को जीत गईं और उन्हें अस्पताल के उस मुआवजे वाली रकम मिली। श्रीलता को तकरीबन 2 करोड़ रुपये मिले थे। मगर ऐसा कहा जाता है कि उसके बाद भी दोनों बहनों के रिश्ते नहीं सुधर सके।
श्रीदेवी की बहन ने इस मसले पर कभी भी कुछ नहीं कहा। कई लोगों का मानना ये भी है कि उन्हें इस बारे में बात करने से मना किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications