Squid Game 3 Review: इमोशन और खतरनाक गेम्स से भरा है 'स्क्विड गेम 3' का फिनाले, देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
वेब सीरीज- स्क्विड गेम 3
स्टारकास्ट- Lee Jung-jae, Lee Byung-hun, Wi Ha-joon
डायरेक्टर- Hwang Dong-hyuk
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
स्टार- ***
Squid Game 3 Review: 'स्क्विड गेम' एक ऐसा नाम जिसने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया था। ये सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि एक अनुभव है, जिसमें हारने का मतलब होता है, जिंदगी से बाहर होना। कोरियन सीरीज होते हुए भी इसकी फैन फॉलोइंग भारत में जबरदस्त है।
वेब सीरीज 'स्क्विड गेम 3' हुआ रिलीज
इस चर्चित शो का तीसरा और शायद आखिरी सीजन 'स्क्विड गेम 3' आज यानी 27 जून 2025 को रिलीज हो चुका है। 6 एपिसोड वाले इस सीजन को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बहुत ऊंची थीं। एब सवाल ये है कि क्या य लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा है या नहीं। आइए आपको बताते हैं कि ये सीरीज आपको देखनी चाहिए या नहीं।

कहानी कहां से शुरू होती है?
-'स्क्विड गेम सीजन 3' की शुरुआत वहीं से होती है जहां दूसरा सीजन खत्म हुआ था। इसलिए अगर आपने पहले दो सीजन नहीं देखे हैं, तो पहले उन्हें जरूर देखिए वरना कहानी आपके सिर के ऊपर से निकल सकती है।
-प्लेयर नंबर 456 की जर्नी आगे कैसे बढ़ती है? फ्रंट मैन की असलियत क्या है? पुलिस वाला उस रहस्यमयी आइलैंड तक पहुंच पाता है या नहीं? इन सवालों के जवाब आपको ओटीट प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मिलेंगे, क्योंकि यहां कुछ भी स्पॉइल करना फेयर नहीं होगा।
थ्रिल कम और इमोशन ज्यादा
-'स्क्विड गेम सीजन 3' की कहानी में थ्रिल की जगह बातचीत और इमोशनल एलिमेंट्स को ज्यादा तवज्जो दी गई है। अगर आप सीजन 1 के गेम्स वाली एड्रेनालिन रश की उम्मीद कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा निराशा हो सकती है।
-सीजन 1 ने दर्शकों को झकझोर दिया था, लेकिन सीजन 2 की तरह सीजन 3 भी अपेक्षाकृत धीमा और डायलॉग्स से भरा हुआ है। कोशिश की गई है कि कुछ इमोशमल पलों से दर्शकों को जोड़ा जाए, लेकिन स्क्विड गेम का असली मजा तो उसके 'डेडली गेम्स' में ही है।
सरप्राइज प्लेयर और ओपन एंडिंग
शो में एक नया और दिलचस्प प्लेयर शामिल होता है, जिसकी एंट्री और उम्र दोनों ही चौंकाती है। हालांकि, इस खुलासे के लिए आपको सीरिज देखनी होगी। अब सवाल उठता है कि क्या ये स्क्विड गेम का अंत है? जिस तरह से शो को खत्म किया गया है, उससे लगता है कि ये आखिरी सीजन है। लेकिन आखिरी सीन देखकर लगता है कि मेकर्स ने अगले सीजन के लिए भी एक दरवाजा खुला छोड़ दिया है।
सीरीज की स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग
Lee Jung-jae हमेशा की तरह लाजवाब हैं। वो शो के सोल वाले हीरो हैं और अपने कैरेक्टर में पूरी तरह ढल जाते हैं। Lee Byung-hun ने फ्रंट मैन के किरदार में बेहतरीन गहराई लाई है, जबकि Wi Ha-joon ने अपनी परफॉर्मेंस से कहानी को मजबूती दी है। कुल मिलाकर कास्टिंग एक बार फिर शानदार रही है।
डायरेक्शन और प्रोडक्शन
-डायरेक्टर Hwang Dong-hyuk इस बार शो को थोड़ा खींचते हुए दिखाई दिए हैं। पहले सीजन की थ्रिलिंग इन्टेंसिटी यहां मिसिंग है। सेट डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है, लेकिन जिस गेम एलिमेंट के लिए ये शो जाना जाता है, उसकी कमी महसूस होती है।
-यदि आप 'स्क्विड गेम' के फैन हैं, तो ये सीजन आपको देखना ही चाहिए क्योंकि ये फिनाले हो सकता है। हालांकि, अगर आप एक्शन और टेंशन से भरपूर गेम्स की उम्मीद कर रहे हैं, तो ये सीजन आपको थोड़ा धीमा लग सकता है। फिर भी, ये शो अपनी खुद की दुनिया, स्टाइल और रहस्य के चलते एक बार जरूर देखा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications