Squid Game 2 Trailer: 'स्क्विड गेम 2' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, अब खौफनाक खेल से मचेगा हंगामा
Squid Game 2 Trailer Out: कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इस सीरीज के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने सीरीज का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
'स्क्विड गेम 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
'स्क्विड गेम 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोगों को ये काफी पसंद भी आ रहा है। इस बार स्क्विड गेम 2 वेब सीरीज में मौत का नया खेल देखने को मिलने वाला है। आपको बता दें कि ये वेब सीरीज आगामी 26 दिसंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

'स्क्विड गेम 2' में कुछ पुराने और कुछ नए गेम्स
सीरीज का ट्रेलर रिलीज होते ही इसकी जमकर चर्चा हो रही है। पैसे और मौत के इर्द-गिर्द घूमती इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन में भरपूर इमोशन भी देखने को मिलेगा। इस बार सीरीज में खूब सारा हंगामा और एक्शन भी होगा। 'स्क्विड गेम 2' में कुछ पुराने और कुछ नए गेम्स नजर आएंगे।
26 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी सीरीज
नेटफ्लिक्स इंडिया ने शो से जुड़ी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है- अब बिल्कुल फिनिश लाइन पर है। 26 दिसंबर 2024 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा स्क्विड गेम 2। इस सीरीज में गी-हुन (Gi-hun) ने ली जंग-जे (Lee Jung-jae) का किरदार निभाया था। सीरीज के दूसरे सीजन में भी वह नजर आएंगे।
जिंदगी और मौत के बीच घूमती 'स्क्विड गेम 2' की कहानी
शो के दूसरे सीजन की कहानी को लेकर बताया जा रहा है कि इस बार स्क्विड गेम जीतने के 3 साल बाद प्लेयर नंबर 456 नई सोच के साथ वापस आए हैं। वो एक बार फिर इस खतरनाक गेम में शामिल होंगे और गेम को एक नए लेवल पर ले जाएंगे। जो भी इस बार गेम जीतेगा उसे 45.6 बिलियन प्राइज मनी मिलेगी। इस बार भी सीरीज में पिछले सीजन की तरह जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications