फैंस को पसंद आई 'विक्रम रोणा', फिल्म के पोस्टर पर जमकर की फूलों की बरसात
साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' आखिरकार थिएटर में रिलीज हो चुकी है। साथ ही फिल्म का रिव्यू भी सामने आया है। सुदीप की विक्रांत रोणा देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मुंबई, 28 जुलाई: साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'विक्रांत रोणा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पिछले कुछ समय में इस फिल्म का अच्छा-खासा प्रमोशन भी हुआ। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान तक ने फिल्म को प्रमोट किया। अब ये फिल्म आखिरकार थिएटर में रिलीज हो चुकी है। साथ ही फिल्म का रिव्यू भी सामने आया है। सुदीप की विक्रांत रोणा देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स सुदीप की इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
अनुप भंडारी हैं डायरेक्टर
बताते चलें कि विक्रांत रोणा फिल्म अनुप भंडारी के निर्देशन में बनी है। फिल्म में सुदीप के अलावा निरुप भंडारी, नीथआ अशोक, जैकलीन फर्नांडीज और रविशंकर गौड़ा समेत कई स्टार्स प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।
ट्विटर यूजर ने की तारीफ
फिल्म को ट्विटर पर खूब रिव्यू मिल रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- अगर आप थ्रिलर के फैन हैं तो बिना किसी हिचक के ये फिल्म देखें।
ब्लॉकबस्टर फिल्मों में किया शामिल
एक अन्य ट्विटर यूजर ने फिल्म को केजीएफ, बाहुबली और पुष्पा जैसी शानदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया। कैप्शन में लिखते हुए यूजर ने कहा कि बीते 8 सालों में ये शानदार फिल्में बनी हैं।
किच्चा सुदीप की हुई तारीफ
एक अन्य यूजर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि विक्रांत रोणा में किच्चा सुदीप ने शानदार काम किया है।
पोस्टर पर बरसाए फूल-माला
फिल्म का क्रेज लोगों में कितना है, इस बात का अंदाजा ये वीडियो देखकर आराम से लगाया जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के पोस्टर पर जमकर फूल माला बरसाए जा रहे हैं।
बेताब दिखा ये फैन
वहीं एक अन्य यूजर ने मीम बनाते हुए फिल्म के लिए एक फैन की बेताबी को दिखाया है। यूजर ने एक शख्स को परेशान हालत में दिखाया है, जो बेहद फनी लग रहा है।
फिल्म की पॉजिटिव और नेगेटिव साइड
एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि विक्रांत रोणा बहुत ही बढ़िया फिल्म है। इस यूजर ने फिल्म के पॉजिटिव और नेगेटिव, दोनों ही साइड दिखाए हैं। फिल्म की पॉजिटिव चीजों में यूजर ने क्लाइमेक्स, सिनेमेटोग्राफी और फिल्म के दृश्यों को शामिल किया। वहीं नेगेटिव में किच्चा सुदीप की एक्टिंग के साथ ओवर बिल्डअप सीन्स को शामिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications