साउथ सुपरस्टार धनुष ने पैरेंट्स को गिफ्ट किया महल जैसा घर, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

Dhanush New Home: धनुष ने एक नया आलीशन घर चेन्नई में खरीदा है और उसे अपने माता-पिता को गिफ्ट किया है। इस आलीशान घर की कीमत 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

dhanush

Dhanush New Home: साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर धनुष अपनी पत्नी ऐश्वर्या को तलाक देने के बाद से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि धनुष की पूर्व पत्नी साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की बेटी हैं। फिलहाल धनुष सुर्खियों में छाए हुए हैं और इस बार उनके हाईलाइट में आने का कारण उनका नाय घर है जो कि किसी महल से कम नहीं है। आपको बता दें कि इस बार महाशिवरात्रि के पावन मौके पर साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष ने अपने पैरेंट्स को एक नया घर गिफ्ट किया है। सोशल मीडिया पर उनके इस घर की जमकर चर्चा हो रही है। आप धनुष के इस नए घर की कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे।

धनुष ने पैरेंट्स को गिफ्ट किया नया घर

धनुष ने पैरेंट्स को गिफ्ट किया नया घर

आपको बता दें कि धनुष ने एक नया आलीशन घर चेन्नई में खरीदा है और उसे अपने माता-पिता को गिफ्ट किया है। इस आलीशान घर की कीमत 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अपने इस नए घर के लिए उन्होंने एक छोटी सी पार्टी का भी आयोजन किया था। आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर धनुष ने नए घर पर पूजा-पाठ का आयोजन किया था और अपने माता पिता के साथ इस मौके को जमकर सेलिब्रेट भी किया।

धनुष का नया घर महल से कम नहीं

सोशल मीडिया पर धनुष के इस आलीशान नए घर की तस्वीरें और उसमें आयोजित की गई पूजा और पार्टी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धनुष ने महाशिवरात्रि के मौके पर चेन्नई में नए घर का गृह प्रवेश किया था। धनुष का ये नया घर किसी राजमहल से कम नहीं लग रहा है।

धनुष के नए लुक ने खींचा सबका ध्यान

धनुष के इस आलीशान घर की सुंदर तस्वीरें साउथ के फेमस निर्देशक सुब्रमण्यम शिवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने धनुष को बधाई देते हुए एक लंबा नोट भी पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में धनुष का लुक भी बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। धनुष ने इस खास मौके पर सफेद पायजामे के साथ नीले रंग का कुर्ता पहन रखा था। साथ ही उन्होंने हेवी बियर्ड में रखा हुआ था। उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बाल लोगों को आकर्षित कर रहे थे।

घर की तस्वीरें देख हैरान हुए लोग

घर की तस्वीरें देख हैरान हुए लोग

धनुष के आलीशान घर की तस्वीरों को शेयर करते हुए डायरेक्टर सुब्रमण्यम ने लिखा है- मेरे छोटे भाई धनुष ने पैरेंट्स के लिए नया आलीशान घर खरीदा है जो किसी मंदिर से कम नहीं है। उन्होंने अपने माता-पिता के लिए इस स्वर्ग को बनाया है। हमेशा वह खुश रहें और ऐसे ही तरक्की करते रहें। उनसे ढेरों युवा प्रेरणा लेंगे। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं।

महाशिवरात्रि पर हुई गृह प्रवेश पूजा

महाशिवरात्रि पर हुई गृह प्रवेश पूजा

आपको बता दें कि धनुष का नया घर चेन्नई के पोएस गार्डन में स्थित है। साल 2021 में धनुष और उनकी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या ने इसी घर के लिए भूमि पूजन किया था। तब इस घर का निर्माण कार्य शुरू हो रहा था। वहीं अब ये आलीशान घर बनकर तैयार हो चुका है और महाशिवरात्रि के दिन इस घर की गृह प्रवेश की पूजा की गई। इस पूजा में सुपरस्टार रजनीकांत और उनकी पत्नी लता भी शामिल हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+