Agathiya Teaser: जीवा और राशि खन्ना स्टारर 'अगथिया’ का टीजर रिलीज , 31 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

Agathiya teaser: रहस्य, फैंटसी और थ्रिल से भरपूर फिल्में हमेशा से दर्शकों को रोमांचित करती रही है। ऐसी फिल्में देखने का अलग ही अनुभव होता है। इसी तरह की रहस्य, फैंटसी और थ्रिल से भरपूर फिल्म 'अगथिया ऐन्जल वर्सेज़ डेविल' का रोमांचित कर देने वाला टीज़र रिलीज हो गया हैं।

निर्माता अनीश देव और डॉ इशारी के गणेश द्वारा निर्मित, वेल्स फिल्म्स इंटरनेशनल तथा वैमइंडिया के बैनर तले बनी फिल्म 'अगथिया ऐन्जल वर्सेज़ डेविल' में मुख्य किरदार में जीवा और राशि खन्ना नजर आयेंगे। फिल्म का लेखन और निर्देशन पी ए विजय ने किया है। फिल्म के सभी गाने भी निर्देशक पी ए विजय ने लिखे है।

Agathiya Teaser

वेल्स फिल्म्स इंटरनेशनल तथा वैमइंडिया के बैनर तले बनी फिल्म 'अगथिया ऐन्जल वर्सेज डेविल' में तमिल फिल्मों के बड़े स्टार जीवा, खूबसूरत ऐक्ट्रेस राशि खन्ना और तमिल, तेलुगु, कन्नड, मलयालम से साथ साथ हिन्दी फिल्मों में भी अपने अभिनय का उम्दा प्रदर्शन करने वाले मंझे हुए ऐक्टर अर्जुन सारजा प्रमुख भूमिका में नजर आयेंगे। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता योगी बाबू, ऐक्टर ऐडवर्ड सोनेनब्लिक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

1 मिनट 13 सेकंड का टीज़र काफी रहस्यमयी और इंटरेस्टिंग दिख रहा है। टीज़र की शुरुआत में विशाल समुद्र की लहरों को ड्रोन शॉट्स के जरिए दर्शाते हुए किनारे पर घने पेड़ों के बीच से होते हुए एक घर में बैठे हुए एक व्यक्ति को दिखाया गया है जो स्टडी टेबल पर हाथ में मैग्नीफ़ाइंग ग्लास से एक पुरानी पुस्तक में कुछ खोजने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है और बैकग्राउंड में आवाज चल रही है जिसमें 84 साल पहले सन 1940 में किसी बंगले में हुई किसी दुर्घटना के बारे में बताया जा रहा है। छोटे से लेकिन रहस्य, रोमांच और कौतूहल से भरा हुआ टीज़र अपने आप में छोटा पैकेट बड़ा धमाका है, जो फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म को देखने की तीव्र इच्छा पैदा कर रहा है।

फिल्म तमिल और तेलुगु के साथ साथ हिन्दी में भी बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसका लोगो रीवील पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है और अब फिल्म का टीज़र भी रिलीज हो चुका है। फिल्म 'अगथिया ऐन्जल वर्सेज़ डेविल' को आने वाली 31 जनवरी को रिलीज किया जाएगा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+