फोटो में दिख रही बच्ची है आज बड़ी हीरोइन, खुद पंजाबी लेकिन साउथ में बनीं स्टार, पहचानिए

फोटो में दिख रही बच्ची है आज बड़ी हीरोइन, खुद पंजाबी लेकिन साउथ में बनीं स्टार, पहचानिए

मुंबई, 22 मार्च: फिल्म एक्ट्रेस काजल अग्रवाल प्रेग्नेंट साउथ की इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। वहीं हिन्दी सिनेमा में भी उन्होंने काम किया है। आजकल काजल फिल्मों के बजाय अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में उन्होंने अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं, जिनकी चर्चा है। काजल अग्रवाल की इन तस्वीरों को तो फैंस पसंद कर रही हैं, वो अपने बचपन में भी काफी क्यूट दिखती थीं। उनके बचपन की ये तस्वीरें इस बात की गवाह हैं।

साउथ की फिल्मों में कामयाबी के झंडे

साउथ की फिल्मों में कामयाबी के झंडे

साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। ऐसे में फिल्मों से वो फिलहाल ब्रेक पर हैं। काजल की पहचान एक साउथ एक्ट्रेस की है लेकिन काजल खुद पंजाबी परिवार से हैं और मुंबई में पली बढ़ी हैं।

बॉलीवुड से की थी शुरुआत

बॉलीवुड से की थी शुरुआत

काजल अग्रवाल ने अपना ऐक्टिंग डेब्‍यू 2004 में बॉलीवुड फिल्‍म 'क्‍यूं! हो गया ना' से किया था लेकि न उनको खास कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद 2007 में वो तेलगू फिल्‍म लक्ष्‍मी कल्‍याणम 2007 में दिखीं। काजल को बड़ी सफलता मिली 2009 में आई तेलगू फिल्‍म मगधीरा से जो कि सुपरहिट रही। इस फिल्म के बाद काजल को साउथ की स्टार कहा जाने लगा। इसके बाद बॉलीवुड में में भी काजल ने सिंघम और स्‍पेशल 26 जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से

साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से

काजल अग्रवाल मगाधीरा के बाद साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में शामिल हो गईं। आज भी उनकी गिनती साउथ की लीड एक्ट्रेस में है। काजल अग्रवाल गाड़ियों की भी शौकिन हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

 2020 में की शादी

2020 में की शादी

काजल ने अक्टूबर 2020 में गौतम किचलू के साथ शादी की थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद नए 2022 के मौके पर काजल ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद काजल का ज्यादातर समय अपने पति और परिवार के साथ ही गुजर रहा है।

कई फिल्मों में आएंगी नजर

कई फिल्मों में आएंगी नजर

काजल को कुछ समय पहले आई फिल्म 'हे! सिनामिका' में देखा गया था। इस समय भी उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। जिसमें 'घोस्ट', 'इंडियन 2', 'करुंगापियम' 'पेरिस पेरिस' जैसी फिल्में हैं। वहीं शिव कोराटाला के आचार्य में काजल, चिरंजीवी, राम चरण, पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगी, जल्दी ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+