साउथ एक्ट्रेस Nayanthara शादी के 4 महीने बाद मां बनीं, पति के साथ शेयर की जुड़वां बच्चों का फोटो
Actress Nayanthara welcomes twins: टॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) शादी के बाद 4 महीने बाद जुड़वा बच्चों की मां बनीं हैं। एक्ट्रेस ने 9 जून 2022 को फिल्म मेकर पति विग्नेश शिवन के साथ चेन्नई में शादी की थी। अब रविवार को उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों के साथ अपनी फोटोज शेयर कर गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

नयनतारा बनीं जुड़वा बच्चों की मां
साउथ सुपर स्टार नयनतारा मां बन गई हैं। उन्होंने अपने घर पर जुड़वां बेटों का स्वागत किया है। एक्ट्रेस के पति विग्नेश शिवन ने कई फोटोज पोस्ट की है, जिसमें दोनों लोग अपने बच्चों के पैरों को चूमते दिखाई दे रहे हैं।

विग्नेश शिवन ने पोस्ट प्यारी फोटोज
विग्नेश शिवन ने पोस्ट के कैप्शन में बहुत ही प्यारा मैसेज भी लिखा है। नयनतारा और अपने न्यू बोर्न बेबी के साथ उन्होंने लिखा,'नयन और मैं आज अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें जुड़वा बेटे हुए हैं। हमारी सारी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद हमें हमारे दोनों बच्चों के रूप में मिला है। हमें उईर और उलगम के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।

बच्चों के पैरों को चूमते नजर आए नयन और विग्नेश
विग्नेश ने अपने जुड़वा बच्चों के ट्विटर पर एक साथ 4 फोटोज शेयर की है, जिसमें वो अपने बच्चों के पैरों को किस करते नजर आ रहे हैं। एक फोटो में दोनों पति-पत्नी बच्चों के पैरों को पकड़े हुए हैं। वहीं एक और फोटो में नयनतारा बच्चों के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं।

9 जून 2022 को चेन्नई में की थी शादी
आपको बता दें कि नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 9 जून, 2022 को चेन्नई में शादी की थी। उनकी शादी में शाहरुख खान, एआर रहमान, सूर्या और रजनीकांत सहित चुनिंदा मेहमानों की उपस्थिति दी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा शाहरुख खान के साथ निर्देशक एटली की अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' में नजर आएंगी। जो 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications