Sidharth की बॉडी को अस्पताल लेकर पहुंची थीं Shehnaaz, रोते हुए पापा से बोलीं-उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा...

मुंबई, सितंबर 02: टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी 'सिडनाज' टूट गई हैं। गुरुवार को हार्ट अटैक की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। सिद्धार्थ और शहनाज एक बेहद ही अटूट रिश्ता साझा करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज ही सिद्धार्थ की बॉडी लेकर अस्पताल पहुंची थीं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके जानने वालों का उनके घर पर पहुंचने का सिलसिला जारी हैं। फैंस का जमावड़ा उनके घर के बाहर लगा हुआ है।

शहनाज गिल और दिवंगत अभिनेता के बीच बहुत अच्छा रिश्ता था

शहनाज गिल और दिवंगत अभिनेता के बीच बहुत अच्छा रिश्ता था

शहनाज गिल और दिवंगत अभिनेता के बीच बहुत अच्छा रिश्ता था। उनके बिग बॉस 13 के कार्यकाल के बाद डेटिंग की भी अफवाह थी। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि शहनाज गिल गुरुवार सुबह सिद्धार्थ शुक्ला के शव को अस्पताल ले आईं थी। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि अभिनेता ने पिछली रात सोने से पहले कुछ दवा ली थी। जिसके बाद वे फिर नहीं जागे। इस बीच सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज गिल का दिल तोड़ देने वाला रिएक्शन सामने आया है।

 संतोख गिल ने कहा- बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है

संतोख गिल ने कहा- बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज गिल संतोख गिल ने कहा- बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। शहनाज बोल रही थी कि पापा उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा है। अब मैं कैसे जियूंगी। मेरे हाथों में वो इस दुनिया को छोड़कर चला गया। शो खत्म होने के बाद भी शहनाज ने हमेशा खुलकर इस बात का जिक्र किया कि उन्हें सिद्धार्थ पसंद हैं। हालांकि, सिद्धार्थ ने कभी माना नहीं कि वे शहनाज के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इससे इनकार भी नहीं किया।

सिद्धार्थ ने बुधवार रात सोने से पहले कुछ दवाएं ली थीं

सिद्धार्थ ने बुधवार रात सोने से पहले कुछ दवाएं ली थीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को मां रीता के साथ बुधवार शाम टहलते हुए देखा गया था। सिद्धार्थ ने बुधवार रात सोने से पहले कुछ दवाएं ली थीं। रात करीब 3 बजे उन्हें बेचैनी हुई और उन्होंने मां रीता से पानी मांगा। उन्हें बताया कि ठीक नहीं लग रहा है। इसके बाद सिद्धार्थ सोने चले गए। सुबह जब मां ने जगाने की कोशिश की तो वे नहीं जागे। मां ने बेटी प्रीति को फोन किया, जो अपने पति के साथ आईं और इसके बाद सिद्धार्थ को कूपर अस्पताल ले जाया गया।

Recommended Video

    Sidharth Shukla RIP: सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार आज,सुबह 11 बजे अस्पताल परिवार को सौंपेगा एक्टर बॉडी
    डॉक्टर ने उन्हें ज्यादा वर्जिश के लिए मना कर दिया था

    डॉक्टर ने उन्हें ज्यादा वर्जिश के लिए मना कर दिया था

    दैनिक भास्कर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ की तबीयत बिगड़ने पर फैमिली डॉक्टर को बुलाया गया था, जो सुबह करीब 8 बजे पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी। सिद्धार्थ रोजाना 3-4 घंटे वर्जिश करते थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें ज्यादा वर्जिश के लिए मना कर दिया था।

    टेलीविजन उद्योग में कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा सिद्धार्थ का नाम

    टेलीविजन उद्योग में कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा सिद्धार्थ का नाम

    सिद्धार्थ शुक्ला का कई लड़कियों के साथ अफेयर रहा है और वह टेलीविजन उद्योग में कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़े रहे हैं। इसमें आरती सिंह, रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला और स्मिता बंसल के नाम शामिल हैं। सिद्धार्थ शुक्ला डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी नजर आए थे। सिद्धार्थ ने शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। सिद्धार्थ को 2014 में धर्मा प्रोडक्शंस में तीन फिल्मों का ऑफर मिला था। सिद्धार्थ 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ नजर आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+