Sourav Ganguly: बड़ी खबर! Bigg Boss में नजर आएंगे सौरव गांगुली, 125 करोड़ की हुई डील, जानें पूरा मामला

Sourav Ganguly: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली अपनी गेमिंग स्किल्स के साथ साथ अपनी पर्सनैलिटी को लेकर भी लोगों के बीच काफी फेमस हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एंटरटेनमेंट जगत में भी अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है।

बांग्ला एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में धूम मचा रहे हैं सौरव गांगुली
सौरव गांगुली पिछले कई सालों से विज्ञापन के साथ साथ बांग्ला एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी खूब धूम मचा रहे हैं। उनके बांग्ला रिएलिटी शो 'दादागिरी' को काफी पसंद किया जाता है। इस शो में वह एंकरिंग करते नजर आते हैं। ऐसे में लोग सिर्फ उनको देखने के लिए इस शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित नजर आते हैं।

Sourav Ganguly

125 करोड़ रुपए की डील की गई साइन

सौरव गांगुली के इस खास शो ने बंग्ला टीवी इंडस्ट्री में उन्हें काफी पॉपुलर कर दिया है। फिलहाल खबर है कि उन्होंने दादागिरी शो को छोड़ दिया है और दो नॉन फिक्शन शोज साइन किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली के स्टार जलशा चैनल के साथ 125 करोड़ रुपए की डील साइन की है।

क्या बिग बॉस बांग्ला में दिखेंगे सौरव गांगुली?

-इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली अब जल्द ही बिग बॉस बांग्ला और एक नए क्विज शो को होस्ट करते नजर आएंगे। हालांकि उनके इस नए क्विज शो का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

-सूत्रों के अनुसार सौरव गांगुली के ये दोनों शो जुलाई 2025 से टीवी पर टेलीकास्ट होंगे। वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस बांग्ला में इस बार कुछ नया ड्रामा देखने को मिलेगा। हालांकि इस डील को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बांग्ला टीवी में काम करने को लेकर सौरव गांगुली ने कही ऐसी बात

-वहीं बांग्ला टीवी इंडस्ट्री में काम करने को लेकर बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा है- स्टार जलशा के साथ जुड़ने से मैं बहुत खुश हूं। टीवी ने मुझे लोगों से कनेक्ट करने के लिए एक खास रास्ता दिया है। इसी वजह से में चैनल के साथ एसोसिएट कर पाया हूं। लोग मुझे टीवी पर होस्टिंग करता देख खुश होते हैं और क्या चाहिए।

-सौरव गांगुली ने आगे कहा है- अब हम नॉन फिक्शन प्रोग्रामिंग के जरिए स्टोरी टेलिंग के नए चेप्टर को शुरू करने जा रहे हैं। मैं क्रिकेट फील्ड के अलावा लोगों से कनेक्ट करने की पावर में विश्वास करता हूं और टीवी मुझे ये करना का मौका देता है। मैं फ्रैश फॉरमेट और रियल स्टोरी जो इंस्पायर और एंटरटेन करती हैं को एक्सप्लोर कर पाता हूं।

टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो है 'बिग बॉस'

आपको बता दें कि टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस को लोग काफी पसंद करते हैं। ये रिएलिटी शो काफी पॉपुलर है। इसे अब तक कई क्षेत्रीय भाषाओं में दिखाया जा चुका है। हिंदी में तो बिग बॉस के 18 सीजन हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार बिग बॉस हिंदी को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं जो कि लोगों को काफी पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+