फेसबुक पर जिया खान को दिल दे बैठे थे सूरज पंचोली, अधूरी रही लव स्टोरी, एक्ट्रेस ने किया सुसाइड और फिर....
Jiah Khan Sooraj Pancholi Love Story: जिया खान की सूरज पंचोली से मुलाकात साल 2012 में फेसबुक के जरिए हुई थी। पहले दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने थे। फिर दोनों के बीच रिलेशनशिप शुरू हुआ था।

Jiah Khan Sooraj Pancholi Love Story: दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने सिर्फ 25 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। इस मामले में जिया खान की मां राबिया खान ने बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर उनकी बेटी को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। अब 10 साल बाद इस मामले का अंतिम फैसला कल यानी 28 अप्रैल 2023 को सुनाया जाएगा। आपको बता दें कि ये मामला गत 3 जून, 2013 को शुरू हुआ था जब जिया खान को उसकी मां राबिया खान ने उनके घर में पंखे से लटका हुआ पाया था। आइए आपको बताते हैं कि आखिर जिया खान और सूरज पंचोली के बीच क्या रिश्ता था और जिया खान ने अपने 6 पन्नों वाले सुसाइड नोट में सूरज का नाम क्यों लिखा था।
जिया खान ने तीन फिल्मों में किया था काम
आपको बता दें कि जिया खान ने बॉलीवुड की तीन फिल्मों- 'गजनी', 'निशब्द' और 'हाउसफुल' में काम किया था। तीनों ही फिल्म में जिया खान बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था। जिया खान ने सिर्फ 18 साल की उम्र में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'निशब्द' में काम किया था। ये मूवी भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन जिया खान इसके बाद लाइमलाइट में छा गई थीं।

फेसबुक पर मिले थे जिया खान और सूरज पंचोली
वहीं बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली तब बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिया खान की सूरज पंचोली से मुलाकात साल 2012 में फेसबुक के जरिए हुई थी। पहले दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने थे। इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी थीं और दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों के घरवालों को भी इस रिलेशनशिप के बारे में सबकुछ पता था। आपको बता दें कि जिया और सूरज एक बार साथ में घूमने भी गए थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।
जिया खान ने कर लिया था सुसाइड
इसके बाद अचानक 3 जून 2013 को खबर आई कि जिया खान ने अपने घर पर पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड की बात पता चलने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की बातें होने लग गईं। जिया ने अपने 6 पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा था कि सूरज ने उन्हें प्यार में धोखा दिया था। वह सूरज के प्यार में पागल थीं, सूरज भी उनसे शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के बीच कई चीजों को लेकर तनाव शुरू हो गया था।

सूरज पंचोली पर लगा था आरोप
जिया खान की मां राबिया खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सूरज पंचोली ने उनकी बेटी जिया खान को सुसाइड करने के लिए उकसाया था। जिया खान की मां ने अपनी शिकायत में कहा था कि सूरज ने जिया का गर्भपात करवाया था। वह जिया पर मानसिक रूप से अत्याचार करता है। उसके साथ गंदे तरीके से बात करता था। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। राबिया के अनुसार सूरज ने जिया की जिंदगी खराब कर रखी थी।
सूरज पंचोली हुए थे गिरफ्तार
जिया खान की मौत के बाद से उनकी मां राबिया खान ने आरोप लगाया था कि सूरज पंचोली और उनके परिवार ने उनकी बेटी के साथ बहुत हीबुरा बर्ताव किया था। उन्होंने सूरज पर जिया को अबॉर्शन के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद 10 जून 2013 को सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया गया था। दो हफ्ते से ज्यादा समय तक जेल में बिताने के बाद सूरज पंचोली को 1 जुलाई 2013 को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

10 साल बाद कल आएगा अंतिम फैसला
वहीं सूरज पंचोली की मां एक्ट्रेस जरीना वहाब और पिता एक्टर आदित्य पंचोली ने कहा है कि जिया खान की मौत के लिए उनका बेटा जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा- हमने फैसले के लिए 10 साल तक इंतजार किया है। ये हमारे बेटे के लिए नरक की तरह रहा। उसने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली है। हमें भगवान पर भरोसा है कि कल यानी 28 अप्रैल को जो भी फैसला होगा उसमें हमारे बेटे के प्रति न्याय साफ झलकेगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications