बैंकॉक में परिवार के साथ नजर आए सोनू सूद, ऐसी तस्वीरों ने लोगों के दिल में बनाई जगह

एक्टर सोनू सूद इन दिनों बैंकॉक में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। सोनू सूद ने अपनी पत्नी सोनाली सूद और दो बच्चों अयान और इशांत सूद की तस्वीरें शेयर की हैं।

मुंबई, 12 जुलाईः बॉलीवुड और टॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर सोनू सूद इन दिनों बैंकॉक में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। सोनू सूद ने अपनी पत्नी सोनाली सूद और दो बच्चों अयान और इशांत सूद की तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें कि कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनू सूद और सोनाली ने साल 1996 में शादी कर ली थी। फिलहाल सोनू सूद की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।

परिवार के साथ वेकेशन पर पहुंचे सोनू

परिवार के साथ वेकेशन पर पहुंचे सोनू

सोनू सूद ने अपने वेकेशन की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ट्रॉपिकल मंगलवार। पहली तस्वीर में सोनू अपनी पत्नी सोनाली और बेटों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। अगली तस्वीर में वह एक पेड़ पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। सोनू सूद की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

फराह खान ने किया कमेंट

सोनू सूद की इन तस्वीरों पर फिल्म निर्माता फराह खान ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या बात है। वहीं सोनू के एक फैन ने लिखा है- सुंदर तस्वीरें सोनू सर। एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- सर आप कहाँ छुट्टियां मना रहे हैं?

कोविड महामारी के समय लोगों की करी थी मदद

कोविड महामारी के समय लोगों की करी थी मदद

लोगों आपको बता दें कि सोनू सूद ने कोविड-19 महामारी के दौरान बहुत से जरूरतमंदों की मदद की थी। वहीं साल 2020 में वह विदेशों में फंसे हजारों भारतीयों को वापस लाए थे। उन्होंने उस समय स्पाइस जेट के साथ सहयोग किया और साथ में वे किर्गिस्तान, रूस, उज्बेकिस्तान, फिलीपींस, अल्माटी और अन्य देशों में फंसे 1,500 से अधिक भारतीय छात्रों को वापस लाने में सक्षम हुए थे। इसके अलावा भारत में उन्होंने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजा था।

साल 1999 में शुरू किया था फिल्मी करियर

साल 1999 में शुरू किया था फिल्मी करियर

सोनू सूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में तमिल फिल्म 'कल्लाझगर' से की थी। बाद में उन्होंने साल 2002 में 'शहीद-ए-आजम' के साथ बॉलीवुड में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की जिसमें उन्होंने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। इसके बाद में वह 'युवा', 'आशिक बनाया आपने', 'अशोक', 'जोधा अकबर', 'शूटआउट एट वडाला', 'आर... राजकुमार' और कई अन्य फिल्मों में दिखाई दिए थे।

'सम्राट पृथ्वीराज' में आए थे नजर

'सम्राट पृथ्वीराज' में आए थे नजर

सोनू फिलहाल एमटीवी के रोडीज को होस्ट कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में चांद बरई की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म 3 जून 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी। सोनू सूद इन दिनों बाबू योगेश्वरन की तमिल फिल्म 'थमिलरासन' में काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+