ठेले वाले से चप्पल खरीदते सोनू सूद का वीडियो वायरल, आखिर 120 रुपये के लिए क्यों करने लगे मोल भाव
ठेले वाले से चप्पल खरीदते सोनू सूद का वीडियो वायरल, आखिर 120 रुपये के लिए क्यों करने लगे मोल भाव
मुंबई, 08 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस लॉकडाउन में गरीबों का मसीहा बन गए हैं। पिछले साल 2020 से लेकर अब सोनू सूद ने लाखों लोगों की मदद की है। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले सोनू सूद अक्सर अपने फैंस के मनोरंजन के लिए अलग-अलग वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं। फिलहाल सोनू सूद श्रीनगर में हैं। यहां वह अचानक एक ठेले वाले के पास चप्पल की खरीदारी करने पहुंच गए और सबको हैरान कर दिया। सोनू सूद का फेरीवाले के ठेले पर पहुंचकर चप्पल के लिए मोलभाव करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोनू सूद कहते हैं, 120 की चप्पल, 50 में दे दो..!
सोनू सूद श्रीनगर की बटमालू की बाजार में शमीम खान के ठेले की दुकान पर पहुंचे थे। शमीम खान वहां कई सालों से ठेले पर चप्पल बचते हैं। शमीम खान के ठेले पर पहुंचकर सोनू सूद उनसे कहते हैं, ये चप्पल कितने की है? शमीम खान बोलते हैं, बच्चों की चप्पल 50 रुपये और बड़ों की चप्पल की 120 रुपये की है। सोनू सूद 120 वाली चप्पल हाथ में लेकर कहते हैं, इसे 50 रुपये में दे दो। तो शमीम खान कहते हैं, ऐसा नहीं हो सकता है। 50 रुपये की यह दूसरी चप्पल भी है।

'मेरा नाम लेना चप्पल पर मिलेगा 20% डिस्काउंट'
जब सोनू सूद ने डिस्काउंट देने की बात तो शमीम खान राजी हो जाते हैं। सोनू कहते हैं, 'जो भी जूते खरीदना चाहते हैं, शमीम भाई के पास आएं और अगर आप मेरा नाम लेते हैं तो वह आपको डिस्काउंट मिलेगा' सोनू पूछते हैं कि कितना डिस्काउंट देंगे आप? इस पर शमीम कहते हैं- 20 प्रतिशत।

सोनू सूद ने कहा- हमारे चप्पल का शोरूम
सोनू सूद ने ठेले वाले शमीम खान से बात करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर भी वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर सोनू सूद ने लिखा, ''हमारा चप्पल का शोरूम। मेरे नाम पर मिलेगा 20 प्रतिशत का छूट।'' सोनू सूद ने वीडियो को पोस्ट करते हुए छोटे बिजनेस को प्रमोट करने की अपील की है। सोनू ने पोस्ट के साथ हैशटैग #supportsmallbusiness #shopsmallbusiness भी लगाया है। असल में सोनू सूद शमीम खान के ठेले के सामना को प्रमोट करने गए थे।

सोनू सूद के वीडियो ने जीता लाखों का दिल
सोनू सूद का ये वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो पर लाखों व्यूज है। सोनू सूद के इस वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट भी किया है। कई लोगों ने वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाया है। सोनू सूद नई फिल्म पॉलिसीज के लॉन्च के कार्यक्रम के लिए जम्मू कश्मीर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम का मकसद राज्य को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाना है। सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'सिंबा' में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications