सोनू सूद ने थाइलैंड में फंसे व्यक्ति को भेजा प्लेन का टिकट, कहा- 'हिंदुस्तानी भाई हो हमारे'

नई दिल्ली, 15 जून। कोरोना की वजह से लगे Lockdown के कारण बिहार और यूपी के मजदूरों को जिस तरह से बस का इंतजाम करके एक्टर सोनू सूद ने उन्हें उनके घर भिजवाया था, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। उनकी उदारता और निस्वार्थ प्रेम के चलते ही आज सोनू सूद को लोग 'गरीबों का मसीहा' और Real Hero जैसे शब्दों से पुकारते हैं। भले ही लॉकडाउन खत्म हो गया हो लेकिन सोनू सूद आज भी जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं।

इंडिया आने के लिए प्लेन का टिकट भिजवाया

इंडिया आने के लिए प्लेन का टिकट भिजवाया

हाल ही में उन्होंने थाइलैंड में फंसे एक भारतीय की मदद की है। इस व्यक्ति का नाम साहिल खान है, जिसने सोनू सूद को 11 जून को ट्वीट किया था और उनसे अपनी दिक्कत बताते हुए भारत वापस आने के लिए मदद मांगी थी। जिसके बाद सोनू ने उन्हें इंडिया आने के लिए प्लेन का टिकट भिजवाया जिसे पाते ही साहिल भारत वापस आ पाया।

'मैं जितना आपको Thank You कहूं कम ही है'

'मैं जितना आपको Thank You कहूं कम ही है'

साह‍िल ने सोनू को धन्यवाद देते हुए एक वीड‍ियो शेयर किया है, जिसमें वो भावुक अंदाज में सोनू का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। साहिल अपने वीडियो में कह रहे हैं कि 'मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। मैं आज आपकी बदौलत सही सलामत अपने देश वापस आ चुका हूं। मैं जितना आपको Thank You कहूं कम ही है।'

'आप यूं ही अच्छे बने रहिए , खुश रहें और सफल रहें'

'आप यूं ही अच्छे बने रहिए , खुश रहें और सफल रहें'

'मैनें बहुत लोगों से मदद की अपील की थी, मैंने भारत सरकार से भी मदद मांगी थी लेकिन मुझे पता था कि कोई और कुछ करें ना करें, आप जरूर मेरी मदद करेंगे और देखिए आप ही ने मेरी हेल्प की। आज मैं आपकी वजह से ही अपने परिवार से मिलने जा रहा हूं। मैं आपके लिए हमेशा प्रार्थना करूंगा कि आप यूं ही अच्छे बने रहिए , खुश रहें और सफल रहें। थैंक्यूं सो मच सर।'

'हिंदुस्तानी भाई हो हमारे '

'हिंदुस्तानी भाई हो हमारे '

साहिल के इस वीडियो पर एक्टर सोनू सूद ने भी जवाब दिया है। उन्होंने साहिल के वीडियो को शेयर करते हुए जो लिखा उससे उन्होंने दोबारा लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल सोनू ने साहिल के वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि 'हिंदुस्तानी भाई हो हमारे, वापिस हिंदुस्तान तो लाना ही था '।

सोशल मीडिया पर छाए सोनू सूद

सोनू का यह हार्टटचिंग रिप्लाई भी इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के बीच सुर्खियां बना हुआ है। लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। लोग दिल खोलकर सोनू को दुआएं दे रहे हैं और कह रहे हैं कि आप वाकई में किसी मसीहा से कम नहीं हैं। इस वक्त सोनू ही सोनू सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों सोनू सूद रोडीज शो को होस्ट कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका में चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+