Sonu Sood Birthday: जानें कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सोनू सूद, क्यों बन गए लोगों के लिए 'भगवान'

सोनू सूद के घर के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लगती हैं लेकिन उनकी झलक पाने के लिए नहीं बल्कि मदद की गुहार लगाने के लिए। वहीं सोनू भी लोगों की मदद कर रहे होते हैं।

मुंबई, 30 जुलाईः बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले सोनू सूद न केवल एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि आज के समय में वह लोगों के लिए भगवान भी हैं। सोनू सूद ने अपनी अच्छी एक्टिंग के साथ साथ अपने मदद का हाथ बढ़ाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। फिल्म देखकर तो कोई थोड़ी देर के लिए किसी एक्टर-एक्ट्रेस का दीवाना हो सकता है लेकिन अगर आप किसी की जिंदगी बदल दें तो वह जीवन भर के लिए आपका मुरीद हो जाता है। कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन के समय अचानक से बॉलीवुड का एक चेहरा लोगों के सामने आयाा और सबके दिलों पर छा गया। इससे पहले सोनू सूद की कोई खास पहचान नहीं थी लेकिन एक दिन लोगों की दुआओं में यह खास हो गए। आज सोनू सूद का 49वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए आपको बताते हैं कैसे वह लोगों के लिए धरती पर मौजूद भगवान बन गए और कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सोनू सूद।

Recommended Video

    Sonu Sood Birthday: कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Sonu Sood? | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    सोनू सूद के घर के बाहर लगती हैं लंबी लाइनें

    सोनू सूद के घर के बाहर लगती हैं लंबी लाइनें

    आपको बता दें कि सोनू सूद के घर के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लगती हैं लेकिन उनकी झलक पाने के लिए नहीं बल्कि मदद की गुहार लगाने के लिए। वहीं सोनू भी लोगों की मदद कर रहे होते हैं। सोनू सूद के घर के बाहर लाइनों में लगे लोगों में से कोई रोजगार छिनने का दर्द बयां करता है तो कोई गंभीर इलाज के लिए रुपए की कमी बताता है। कोई पढ़ाई के लिए मोबाइल तो कोई रोजगार के लिए सिलाई मशीन मांगता है। देश भर में सोनू सूद से जिस किसी ने भी मदद मांगी, उसकी हर मुमकिन मदद करने के लिए सोनू हमेशा तैयार रहे।

    सोनू की दरियादिली का सिलसिला

    सोनू की दरियादिली का सिलसिला

    जरूरतमंदों की मदद का ये सिलसिला कोरोना महामारी के पहले दौर से शुरू हुआ था। उस समय सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की थी। कोरोना के दूसरे दौर तक आते-आते लोगों को सोनू सूद मसीहा लगने लगे। कोरोना वायरस के दूसरे फेज की मुश्किल भरे दिनों में जब लोगों को दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहे थे, तो सोनू सूद ने दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम कराया। सोनू की इसी दरियादिली का नतीजा है कि लोग उन्हें धरती पर मौजूद भगवान समझते हैं।

    करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सोनू सूद

    करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सोनू सूद

    सोनू सूद अपनी मेहनत के दम पर अच्छी खासी संपत्ति के मालिक बने हैं। सोनू सूद फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू सूद करीब 131 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला इलाके में उनका एक शानदार घर है और जुहू इलाके में एक होटल भी है। सोनू सूद के कार कलेक्शन में पोर्श पैनामेरा और मर्सडीज बेंज एमएल-क्लास शामिल हैं। वहीं सोनू सूद एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं।

    सोनू ने जरूरतमंदों को दिया हौसला

    सोनू ने जरूरतमंदों को दिया हौसला

    कोरोना महामारी के समय सोनू सूद जब लगातार जरूरतमंदों की मदद कर लोगों की नजर में आए तो इनकम टैक्स ने भी इनके कागजात खंगालने की कोशिश की। टैक्स चोरी का आरोप भी लगा, लेकिन सोनू ने हर मुश्किल घड़ी में अपना संयम बनाए रखा और आगे बढ़ते रहे। कोरोना महामारी का जब आतंक छाया तो लॉडाउन में ऐसा कोहराम मचा कि लोग किसी तरह अपने-अपने घर जाने के लिए सड़कों पर निकल पड़े थे। लोग बिना किसी गाड़ी के मीलों का सफर तय करने लगे थे। कोई साइकिल तो कोई पैदल ही बिना खाए-पिए अपने घर पहुंचना चाहता था।

    मजदूरों के बिना हमारी जिंदगी अधूरी

    मजदूरों के बिना हमारी जिंदगी अधूरी

    सोनू ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था- जब मैंने अपने परिवार के साथ लोगों को खास तौर पर प्रवासी मजदूरों को भटकते देखा तो मुझे बहुत दर्द हुआ। मैंने सोचा कि इनके लिए कुछ करना चाहिए, क्योंकि जिन घरों में हम रहते हैं, जिन सड़कों पर चलते हैं, जिस स्टूडियो में हम काम करते हैं, वह सब तो इन मजदूरों ने ही बनाए हैं। बस इसी सोच ने मुझे इनकी मदद करने की हिम्मत और ताकत दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+