पहली ही नजर में इस बंगाली बाला पर दिल हार बैठे थे Sonu Nigam , 7 साल तक चला था अफेयर, दिलचस्प है प्रेम कहानी
Sonu Nigam And Madhurima's Love Story: बॉलीवुड के हैंडसम और लोकप्रिय गायकों में से एक सोनू निगम इन दिनों एक खास वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, उनको लेकर कन्नड़ समुदाय में भिड़ंत हो गई है। दरअसल हाल ही में बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुए इस कॉन्सर्ट में एक युवक की ओर से बार-बार कन्नड़ गीत की फरमाइश की जा रही थी।
वो भी बहुत ही गंदे और धमकी भरे अंदाज से, पहले तो सोनू निगम ने बात को संभालने की कोशिश की लेकिन फिर बात बढ़ गई , सोनू ने विरोध पर कन्नड़ समुदाय काफी नाराज हो गया है।

यही नहीं प्रो-कन्नड़ संगठनों ने इसे उनकी भाषा और संस्कृति का अपमान करार देते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि सोनू निगम ने इस बारे में वीडियो जारी करके अपनी सफाई पेश की है और कहा है कि 'उनका इरादा कन्ऩड़ लोगों को हर्ट करने का नहीं था। कनाडिका लोग काफी अच्छे होते हैं, उस जगह केवल चार-पांच लोग थे, जो धमका रहे थे,हर जगह अच्छे और बुरे लोग होते हैं। मेरी बातों को अन्यथा ना लें।'
लेकिन सोनू निगम के इस बयान के बाद भी लोग उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं, खास बात ये है कि सोनू के फैंस ही ट्रोलर्स को जवाब दे रहे हैं। आपको बता दें कि सोनू निगम की गिनती देश के महंगे गायकों में होती है, उन्होंने कई भाषाओं में कई लोकप्रिय गीत गाए हैं।
'जो नेशनल क्रश कहलाते थे सोनू निगम'
अपनी मोहक काया की वजह से भी सोनू निगम लोगों के बीच चर्चित रहा करते थे। एक वक्त था वो नेशनल क्रश कहलाते थे। उनकी एक नजर पाने के लिए लड़कियां काफी बेताब रहा करती थीं। लेकिन सोनू की निगाहें टिकी बंगाली बाला मधुरिमा पर, जो कि देखने में किसी अप्सरा से कम नहीं हैं।

'दोनों के रिश्ते को शादी तक पहुंचने में पूरे 7 साल लगे'
दोनों की पहली मुलाकात साल 1995 में एक म्यूजिक शो में हुई थी, जहां सोनू ने मधुरिमा को देखते ही दिल दे दिया था। मधुरिमा खुद भी काफी अच्छी सिंगर है, दोनों के संगीत प्रेम ने एक-दूसरे को करीब ला दिया और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई, हालांकि दोनों के रिश्ते को शादी तक पहुंचने में पूरे 7 साल लगे क्योंकि सोनू उस वक्त अपना सारा फोकस अपने करियर पर देना चाहते थे।
'साल 2002 मे सोनू और मधुरिमा ने धूम-धाम से शादी की'
सोनू के इस फैसले में मधुरिमा का पूरा साथ था, दोनों के रिश्तों की भनक किसी को नहीं लगी। हालांकि सोनू एक ब्राह्मण फैमिली से आते हैं और मधुरिमा बंगाल से ताल्लुक रखती हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों के घरवालों को इस रिश्ते पर कोई एतराज नहीं था। साल 2002 मे सोनू और मधुरिमा ने धूम-धाम से शादी की और इस विवाह में करीब 700 लोग पहुंचे थे।
'ये पॉवर कपल 'मेड फॉर इच अदर' कहलाता है'
संगीत की दुनिया का ये पॉवर कपल 'मेड फॉर इच अदर' कहलाता है, इन दोनों को शादी से एक बेटा नेवान निगम है, जिसका जन्म साल 2007 में हुआ था।
यहां देखें सोनू निगम का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications