'सबसे बेकार जेनरेशन है' सोनू निगम को फैंस ने किया इग्नोर, कार्तिक आर्यन संग सेल्फी के लिए हुए एक्साइटेड
Sonu Nigam Kartik Aaryan Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म भूल भुलैया 3 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस बीच कार्तिक आर्यन और सोनू निगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस ने सिंगर को पूरी तरह इग्नोर किया।
हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान सोनू निगम और कार्तिक आर्यन एकसाथ नजर आए। इस दौरान सिंगर ने स्टेज पर हुक्कुश फुक्कुश परफॉर्म किया। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि जिसने फिल्म के गाने को अपनी शानदार आवाज दी है उन्हें इग्नोर कर बच्चे कार्तिक के पास सेल्फी लेने के लिए भागे।

सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन और सोनू निगम का वीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक को लेकर फैंस में इतना ज्यादा क्रेज है कि उन्होंने सोनू निगम को साइडलाइन किया और एक्टर के साथ सेल्फी लेने लगे। जबकि सोनू निगम ने अपने करियर में काफी लोकप्रियता हासिल की। अब फैंस इस वीडियो पर रिएक्ट कर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
कार्तिक और सोनू की वीडियो पर रिएक्ट कर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये कैसी जेनरेशन है जो कि असली काबिलियत में पहचान करना ही नहीं जानती।' एक ने लिखा, 'ये देखकर दुख हो गया कि लोगों ने सोनू को इग्नोर किया।' अन्य यूजर ने लिखा, 'जेन जी ही बेकार है।' एक ने लिखा, 'इन्हें क्या पता कौन है सोनू निगम? वह एक लीजेंड है और ये उनकी प्रतिभा को नहीं जानते।'
फिल्म भूल भुलैया 3 की बात तो ये दिवाली के मौके पर 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ती डिमरी लीड रोल में नजर आईं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अब तक 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इससे पहले साल 2023 में भूल भुलैया 2 रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan से मिलने झांसी से मुंबई साइकिल चलाकर पहुंचा जबरा फैन, यूजर्स बोले-'पानी तो पूछ लेते'












Click it and Unblock the Notifications