'बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक मूढ़ भरे हुए हैं', इस वीडियो को लेकर सोनू सूद पर भड़के सोनू निगम

Sonu Nigam Vs Sonu Sood: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों के बाहर दुकानदारों के नाम लिखने का आदेश दिया है। योगी सरकार के इस फैसले के बाद पूरे प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। देशभर में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है।

एक तरफ जहां विपक्ष योगी सरकार के इस फैसले को हिंदू-मुस्लिम भेदभाव के तौर पर देख रहा है तो दूसरी तरफ योगी सरकार अपने फैसले पर अडिग है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाने-पीने की दुकानों पर मालिक या संचालक का नाम लिखना होगा।

Sonu nigam

फ्रंट फुट पर सीएम योगी

सरकार की ओर से यह फैसला कांवड़ यात्रियों की आस्था और शुचिता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके साथ ही योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि हलाल सर्टिफिकेट वाले उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

सोनू निगम ने लगाई क्लास

इस पूरे मामले को लेकर बॉलीवुड स्टार गायक सोनू निगम ने योगी सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हिजाब स्कूल में पहनने के लिए तर्क देते थे कि ये हमारी पहचान है, फिर दुकानों पर पहचान दिखाने में क्या दिक्कत है?

यही नहीं फिल्म अभिनेता सोन सूद जिस तरह से योगी सरकार के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है उसपर भी सोनू निगम ने तीखा हमला बोला है। सोनू निगम ने सोनू सूद के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए यहां तक कह दिया कि बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक मूढ़ भरे हुए हैं।

क्या है मामला

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है कि होटल में रोटी बना रहा युवक उसपर थूकने के बाद उसे सेकता है। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने कहा हमारे श्री राम जी ने शबरी के झूठे बेर खाए थे तो मैं क्यों नहीं खा सकता।

हिंसा को अहिंसा से पराजित किया जा सकता है मेरे भाई। बस मानवता बरकरार रहनी चाहिए। जय श्री राम। सोनू सूद के इस पोस्ट पर सोनू निगम ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें मूढ़ तक कह दिया है।

सोनू सूद ने दी सफाई

हालांकि सोनू सूद ने अपनी पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया। वो उनका चरित्र है जो कभी नहीं बदलेगा। इसके लिए उन्हें कड़ी सज़ा भी दें। लेकिन इंसानियत को इंसानियत ही रहने दें दोस्त।

जितना समय हम एक दूसरे को समझाने में लगे हैं उतना समय ज़रूरतमंद लोगों पे लगा दें ! वैसे आप सब के लिए बता दूं, यूपी सरकार के काम का मैं सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। यूपी, बिहार का हर घर मेरा परिवार है। याद रहे राज्य, शहर , धर्म कोई भी हो कोई जरूरत रहे तो बता देना। नंबर वहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+