सोनी-महेश भट्ट की शादी को हुए 36 साल, एक्ट्रेस ने कहा-' ना उम्र इसे मुरझा सकती है...'
नई दिल्ली, 20 अप्रैल। आज बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान अपनी शादी की 36वीं सालगिरह बना रहे हैं। इस खास मौके पर सोनी राजदान ने अपनी और महेश भट्ट की दो खास ओल्ड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बड़े ही प्यार भरे अंदाज से अपने पति को शादी की मुबारकबाद दी है।

36 साल पुरानी हुई सोनी-महेश भट्ट की शादी
पहली शेयर की गई तस्वीर में सोनी राजदान अपने पति के बगल में बैठी हुई हैं और उन्हें निहार रही हैं और दूसरी तस्वीर में वो महेश भट्ट के साथ खड़ी हैं।

हैप्पी एनिवर्सरी ओल्ड चैंप
अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने क्लियोपेट्रा का कोट्स साझा करते हुए लिखा है कि 'Age cannot wither her nor custom stale her infinite variety', क्लियोपेट्रा का ये कोट्स हमारी शादी पर एक दम फिट बैठता है। उन्होंने आगे लिखा, हैप्पी एनिवर्सरी ओल्ड चैंप। आगे कई और मजेदार वक्त के लिए चीयर्स।'

नीतू कपूर ने भी दी मुबारकबाद
तो वहीं उनकी नई नवेली समधन नीतू कपूर ने भी इंस्टा पर महेश भट्ट और सोनी राजदान को शादी की मुबारकबाद देते हुए लिखा है- 'हैप्पी एनिवर्सरी, समधी-समधन जी।' आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल को मुंबई में रणबीर कपूर के घर वास्तु में हुई थी, जिसमें दोनों सितारों के शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

सोनी राजदान फिल्ममेकर महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं
आपको बता दें कि सोनी राजदान फिल्ममेकर महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं। इस शादी से पहले महेश भट्ट ने एक्ट्रेस किरण भट्ट से शादी की थी। उस शादी से उनके दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं। किरण भट्ट से तलाक हो जाने के बाद महेश भट्ट का नाम मशहूर दिवंगत अभिनेत्री परवीन बॉबी से जुड़ा था, कहा जाता है कि दोनों लिव इन पार्टनर भी थे लेकिन दोनों ने शादी नहीं की और इसके बाद महेश भट्ट की लाइफ में सोनी राजदान की एंट्री हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से महेश भट्ट को दे बेटियां सोनी और शाहीन हैं।
'बंद दरवाजे' से की शुरुआत
सोनी राजदान का जन्म 25 अक्टूबर 1962 को बर्मिघम यूके में हुआ था। सोनी राजदान ने अपने करियर की शुरुआत अंग्रेजी थिएटर से की थी। उसके बाद उन्होंने उन्होंने हिंदी थिएटर प्ले 'बंद दरवाजे' से शुरुआत की। वह दूरदर्शन के हिट टेलीविजन शो बुनियाद में सुलोचना की भूमिका निभाती हुई नजर आई थी। उन्होंने इसके अलावा कई हिंदी शो में काम किये हैं,जिनमे साहिल,गाथा,जैसे शो शामिल है। उन्होंने स्टारप्लस के शो और एक का निर्देशन भी किया था। लंबे अरसे बाद वो फिल्म राजी में नजर आई थीं, जिसमें लीड रोल आलिया भट्ट ने ही किया था।












Click it and Unblock the Notifications