'देवों के देव महादेव' की पार्वती की जिंदगी में आया भूचाल? शादी के बाद एक्ट्रेस बोलीं- जरूरी नहीं कि वो सही...
Sonarika Bhadoria: टेलीविजन के मशहूर शो देवों के देव महादेव में पार्वती की भूमिका निभाने वाली सोनारिका भदौरिया चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड विकास पाराशर से शादी की है। शादी को लेकर एक्ट्रेस खूब सुर्खियों में थीं मगर एक बार फिर एक्ट्रेस किसी और ही मसले को लेकर चर्चा में हैं।
हाल ही में सोनारिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी हैरान हो गए हैं। आइये देखते हैं सोनारिका ने ऐसा क्या लिखा, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी।

हाल ही में सोनारिका ने जो स्टोरी शेयर की है, उसमें लिखा है- कुछ भी सही नहीं होता है, जो भी सही होता है, वो हमारे द्वारा ही होता है। मुझपर यकीन करिये कई सही चीजें आसान नहीं होती हैं... और जो चीज आसानी से होती हैं, जरूरी नहीं है कि वे हमेशा से सही ही हों।
सोनारिका का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, फैंस की टेंशन बढ़ गईं। सब सोचने लगे कि शादी के बाद ऐसा क्या हुआ, कि सोनारिका को ऐसा पोस्ट शेयर करना पड़ गया।
बताते चलें कि इससे पहले इंस्टाग्राम पर सोनारिका ने होली की तस्वीरें शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की थी, उसमें वो अपने परिवार के साथ होली मना रही हैं। मगर अब एक्ट्रेस ने ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, कि फैंस भी परेशान हो गए।












Click it and Unblock the Notifications