11 साल बाद सोनम का खुलासा, कहा- इंडस्ट्री में कई पुरुषों ने मुझे और मेरी बहन को धमकाया, ये फिल्म थी वजह

मुंबई, 7 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म आए या ना आए, वो हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। शनिवार को उनकी फिल्म 'आयशा' ने 11 साल पूरे किए। जिसमें उनके साथ उनकी बहन रिया कपूर भी नजर आई थीं। अब इतने सालों बाद उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने कुछ कड़वे अनुभवों का खुलासा किया है। साथ ही बताया कि क्यों उनके लिए बॉलीवुड में राह आसान नहीं थी।

एक-दूसरे की बनीं ताकत

एक-दूसरे की बनीं ताकत

एक क्लब हाउस सेशन के दौरान सोनम ने अपनी बहन के साथ फिल्म बनाने की चुनौतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के रूप में, हमें ये नहीं पता है कि संख्या बल क्या है। जब हम फिल्म में साथ काम कर रहे थे, तो हमें इंडस्ट्री के कुछ पुरुषों द्वारा धमकाया और तंग किया गया। उससे उन्हें एहसास हुआ कि जब आप ज्यादा की संख्या में होते हैं, तो चीजों के लिए खड़े होना और एक-दूसरे को ताकत देना आसान होता है। ये सबसे खास बात हमें आयशा की शूटिंग के दौरान पता चली। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मेरी बहन ही मेरी सबसे अच्छी दोस्त है।

रिया ने कही ये बात

रिया ने कही ये बात

वहीं रिया ने कहा कि फिल्म के रिलीज होने के बाद बहुत से लोगों की नफरत देखने को मिली। बहुत से लोगों को नहीं पता कि ये फिल्म रिलीज होने के कई सालों बाद ज्यादा हिट हुई। 'गल मीठी मीठी बोल' गाने ने जमकर धमाल मचाया। रिया के मुताबिक फिल्म ने थोड़ा बहुत पैसा कमाया था, लेकिन शुरुआत में इसे काफी नफरत झेलनी पड़ी। लोगों को लग रहा था कि दोनों बहनों ने ये फिल्म इसलिए बनाई क्योंकि वो ये कर सकती हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि फिल्म की रिलीज ने दोनों बहनों को बहुत बड़ा होने पर मजबूर किया।

तारीफ करने वाले पलटे

तारीफ करने वाले पलटे

वहीं फिल्म के रिसेप्शन के बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा कि जिन लोगों ने उनकी पिछली फिल्म सांवरिया और दिल्ली 6 की जमकर तारीफ की थी, उन्होंने आयशा के कैरेक्टर को गलत बताया। ऐसे में वो सबके लिए एक आसान टारगेट बन गई थीं। सोनम ने आगे कहा कि फैशन इंडस्ट्री ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा समर्थन दिया। वहीं दोनों बहनों ने ये कहा कि वो एक-दूसरे का साथ देने के लिए हर चीज से बची रहीं।

पिछले महीने लंदन से आईं सोनम

पिछले महीने लंदन से आईं सोनम

सोनम पिछले कुछ समय से अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रही हैं। उन्होंने महामारी की शुरुआत में ज्यादातर वक्त दिल्ली और मुंबई में बिताया। इसके बाद पिछले साल जुलाई में लंदन चली गईं। फिर वहीं से स्कॉटलैंड जाकर आगामी थ्रिलर, ब्लाइंड की शूटिंग की। पिछले ही महीने वो लंदन से मुंबई वापस लौटीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+