क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

नन्हे मेहमान संग घर लौटीं सोनम कपूर, बच्चे को टकटकी लगाए देखते रहे आनंद आहूजा

हाल ही में सोनम कपूर अपने नन्हे शहजादे के साथ घर लौटीं। अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने सोनम कपूर, आनंद आहूजा और उनके नन्हे शहजादे का स्वागत किया।

Google Oneindia News

मुंबई, 26 अगस्त: सोनम कपूर और आनंद आहूजा मां-बाप बन चुके हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद से सोनम कपूर अस्पताल में ही थीं। अब आखिरकार वे नन्हे मेहमान को घर लेकर आ गई हैं। अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने सोनम कपूर, आनंद आहूजा और उनके नन्हे शहजादे का स्वागत किया। इस दौरान आनंद आहूजा बच्चे को गोद में लिए नजर आए। वहीं सोनम कपूर पति आनंद के बगल में खड़ी दिखीं। कपल का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बच्चे संग घर लौटीं सोनम

बच्चे संग घर लौटीं सोनम

20 अगस्त को सोनम कपूर ने बच्चे को जन्म दिया था और आज सोनम और उनके पति आनंद अपने शहजादे के साथ घर आए। ऐसे में तीनों का स्वागत किया गया। आनंद आहूजा ने जिस तरह अपने लाडले को गोद में उठाया हुआ है, वो नजारा वाकई में देखने लायक है। विरल भयानी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बच्चे को टकटकी लगाए देखते रहे आनंद

हाल ही में पापा बने आनंद की अपने लाडले से नजरें हट ही नहीं रही हैं। बच्चे की क्यूटनेस से उनका मन नहीं भर रहा है। आनंद बेबी को देखकर बस मुस्कुरा रहे हैं। इतना ही नहीं, आनंद को मीडिया कर्मियों को मिठाईयां बांटते हुए भी देखा गया।

नन्हे शहजादे की दिखी थी झलक

पिछले दिनों रिया कपूर ने अस्पताल में नन्हे मेहमान के साथ तस्वीर शेयर की थी। रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें से एक में वे रोती हुई नजर आ रही थीं।

सोनम-आनंद को दी बधाई

सोनम-आनंद को दी बधाई

रिया ने सोनम और आनंद को बधाई देते हुए कैप्शन भी लिखा था। रिया ने सोनम के बेटे की झलक तो दिखाई लेकिन बच्चे की पूरी तस्वीर फैंस के साथ शेयर नहीं की। फैंस को न्यूलीबॉर्न बेबी की ये तस्वीरें खूब पसंद आईं।

ये भी पढ़ें : सामने आई सोनम कपूर के शहजादे की पहली झलक, नहीं थमे मासी रिया कपूर के आंसूये भी पढ़ें : सामने आई सोनम कपूर के शहजादे की पहली झलक, नहीं थमे मासी रिया कपूर के आंसू

फैंस ने दी कपल को बधाई

फैंस ने दी कपल को बधाई

फिलहाल ये तस्वीरें देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनम कपूर के घर खुशियों का माहौल है। आनंद आहूजा और सोनम कपूर के मां-बाप बनने के बाद फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

Comments
English summary
Sonam Kapoor and Anand Ahuja return to home with their newborn baby
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X