Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Reception: शादी के बाद रिसेप्शन में सोनाक्षी-जहीर ने जमकर मचाया धमाल
फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी के बाद रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों ने प्राइवेट इवेंट में कानूनी तौर पर शादी के बाद रिसेप्शन दिया। दोनों की शादी मुंबई के बांद्रा अपार्टमेंट में हुई।
जिसके बाद रविवार की शाम को दादर में दोनों का भव्य रिसेप्शन हुआ। इस रिसेप्शन में अनिल कपूर, काजोल, चंकी पांडे, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

सोनाक्षी के रिसेप्शन में विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, संजीदा शेख, अरबाज खान, आदित्य रॉय कपूर, रवीना टंडन, तब्बू,हनी सिंह, सायरा बानो भी मौजूद थीं।
रिसेप्शन में सोनाक्षी लाल रंग की पारंपरिक साड़ी में नजर आईं जबकि जहीर इकबाल ने सफेद रंग का कुर्ता पहन रखा था। दोनों शादी के बाद रिसेप्शन में एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। दोनों ने मुस्कुराते हुए अपनी तस्वीर मीडिया के सामने क्लिक कराई।
दोनों के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। लाल रंग की शाड़ी और चूड़ी के साथ सोनाक्षी ने गोल्डन रंग की पोटली भी ले रखी थी।
इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर जहीर के साथ अपनी तस्वीर को साझा किया था। तस्वीर को साझा करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, आज के खास दिन, सात साल पहले 23 जून 2017 में हमारी आंखें मिली, हमने प्रेम को इसके सबसे पवित्र रूप में देखा और साथ होने का फैसला लिया।
आज वो प्यार हमें तमाम चुनौतियों से आगे लेकर विजय की ओर लाया है। इस पल में हम साथ हैं, जहां दोनों परिवारों और ईश्वर का आशीर्वाद हम दोनों को प्राप्त है। हम अब मैन एंड वाइफ हैं। इस प्रेम के साथ आशा है कि हमारे साथ हमेशा सबकुछ खूबसूरत हो।












Click it and Unblock the Notifications