'रामायण' में ऐसे हुई थी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी, वीडियो हुआ वायरल
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Video: पिछले कई दिनों से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। जहीर और सोनाक्षी ने गत 23 जून 2024 को मुंबई में शादी कर ली है। शादी के बाद से दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की रजिस्टर्ड मैरिज
कपल भी एक के बाद एक फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहा है। अब सोनाक्षी सिन्हा ने रजिस्टर्ड मैरिज वाले दिन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी और उनके पति जहीर की फैमिली उनके साथ खड़ी नजर आ रही है।

सोनाक्षी-जहीर की शादी का वीडियो
आपको बता दें कि जहीर इकबाल की फैमिली और सोनाक्षी की फैमिली इस रजिस्टर्ड मैरिज का हिस्सा बने थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी और जहीर के खास दोस्त भी इस शादी में पहुंचे थे जो न्यूली मैरिड कपल की टांग खींच रहे थे और जमकर मस्ती कर रहे थे। इस वीडियो में सोनाक्षी-जहीर की शादी के हर पल की झलक दिखाई दे रही है।
शत्रुघ्न सिन्हा के घर 'रामायण' में हुई शादी
आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर 'रामायण' में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा है- परिवार, दोस्ती, प्यार, खुशी, हंसी, सिली कमेंट्स, आस-पास बच्चे भाग रहे है, आंखों में खुशी के आंसू, एक्साइटमेंट, स्पीचेज, चिल्लाना, मस्ती, आनंद, भावुकता और ढेर सारी सच्ची खुशी के बीच शादी का घर....और हम दोनों परफेक्ट थे।
सोनाक्षी की सहेलियां जहीर को छेड़ती हैं
आपको बता दें कि वीडियो की शुरुआत घर के एक फ्लोर से होती है, जहां सोनाक्षी की सहेलियां जहीर को छेड़ती नजर आ रही हैं। वहीं जहीर और सोनाक्षी पेपर पर साइन करते हैं, साथ ही दोनों तरफ के लोग भी गवाह के तौर पर साइन करते हैं।
सोनाक्षी चिल्लाती हैं और जहीर के गले लगती हैं
पेपर पर साइन होते ही सोनाक्षी चिल्लाती हैं और जहीर के गले लगती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भावुक नजर आते हैं और फिर जयमाला होती है। इसके बाद जहीर और सोनाक्षी एक-दूसरे को लॉ-फुल पति-पत्नी मानते हैं और सोनाक्षी रोने लगती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की डेटिंग
आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लगभग 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सोनाक्षी ने जब अपनी शादी की तस्वीर शेयर की थी तो उन्होंने बताया था कि 23 जून 2017 को ही उन्होंने हमेशा के लिए एक-दूसरे को चुन लिया था। एक-दूसरे का साथ देने का फैसला किया था और अब सोनाक्षी-जहीर पति-पत्नी बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications