'मेरी बेटी ने क्या किया?' सोनाक्षी-जहीर की शादी पर क्या बोल गईं पूनम सिन्हा? एक्ट्रेस को लगा झटका

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पति जहीर इकबाल के साथ सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। हालांकि कपल की शादी को लेकर काफी विवाद हुआ था। ऐसी खबरें थी कि दोनों की शादी से उनके परिवार वाले खुश नहीं थे।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले ऐसी खबरें थी कि एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा और पिता शत्रुघ्न सिन्हा उनकी शादी से खुश नहीं थे। क्योंकि एक्ट्रेस दूसरे धर्म में शादी कर रही थीं। हालांकि बाद में पूरा परिवार कपल को आशीर्वाद देने शादी में शामिल हुआ था। अब कपल की शादी के 5 महीने बाद पूनम सिन्हा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

Sonakshi Sinha

हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा, पत्नी पूनम सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शामिल हुए थे। इस दौरान पूनम सिन्हा ने जहीर औऱ सोनाक्षी की शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर कपिल शर्मा हैरान रह गए।

दरअसल, कपिल शर्मा ने पूनम से पूछा कि बेटी की शादी के वक्त उन्होंने उसे सबसे पहले क्या सलाह दी थी? इस पर जवाब देते हुए पूनम ने कहा कि, 'मेरी मम्मी हमेशा कहती थी कि हमेशा उस आदमी से शादी करना जो तुम्‍हें प्‍यार करता हो, मैंने वो सुन लिया और कर भी लिया. मगर मेरी बेटी ने क्या किया? उसने उससे शादी की जिसको वो ज्‍यादा प्यार करती है।' हालांकि सोनाक्षी ने इस बात को मजाकिया तौर पर लिया और कहा कि जहीर को लगता है कि वह उनसे ज्यादा प्यार करते हैं।

सोशल मीडिया पर पूनम सिन्हा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस वीडियो पर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सोना ने इसे वास्तव में अच्छी तरह से संभाला।' अन्य यूजर ने लिखा, 'सोनाक्षी की मां ने जिस तरह कहा वो मुझे जहीर के लिए काफी बुरा लगा।'

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और फिर एक दूसरे को डेट करने लगे। सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने इस साल 23 जून को कोर्ट मैरिज की। ये शादी सोनाक्षी सिन्हा के अपार्टमेंट में हुई थी। दोनों की शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+