मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- मेरी पसंद है तो मैं खुद ही....
Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा आगामी 23 जून 2024 को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। हालांकि अभी इस बात कि कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का बड़ा खुलासा
अपनी शादी की खबरों को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने आईडिवा को दिए इंटरव्यू में कहा है कि पिछले काफी समय से लोग उन्हे शादी को लेकर परेशान कर रहे थे। उनसे बार बार शादी को लेकर सवाल किए जाते थे।

'ये मेरी शादी है तो इसमें मेरी मर्जी होगी'
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा- अब शादी की बात सुनकर ऐसा लगता है कि ये एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकल जाता है। मेरी शादी होगी कि नहीं इससे आपका कोई लेना देना नहीं है। ये मेरी शादी है तो इसमें मेरी मर्जी होगी। ये मेरी पसंद होगी।
'लोग हर रोज मेरी शादी के बारे में पूछते हैं'
सोनाक्षी ने आगे कहा- ये मेरी शादी है, पता नहीं लोग इसे लेकर इतना परेशान क्यों हो रहे हैं। मेरे मम्मी-पापा से ज्यादा लोग मेरी शादी को लेकर परेशान नजर आते हैं। हर रोज मेरी शादी को लेकर मुझसे सवाल पूछते रहते हैं। मुझे इसकी आदत हो गई है और अब ये मुझे मजेदार भी लगता है। हालांकि सोनाक्षी ने ये बात नहीं बताई कि वह सही में आगामी 23 जून 2024 को अपने बॉयफ्रेड जहीर इकबाल से शादी कर रही हैं या नहीं।
'मुझे इस बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया गया है'
वहीं जूम से खास बातचीत में जब शत्रुघ्न सिन्हा से उनकी बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मैं इस समय दिल्ली में हूं। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद से मैं यहीं हूं। मैंने अभी तक सोनाक्षी से इस बारेमें कोई बात नहीं की है और न ही मुझे अभी तक इस बारे में अभी तक कुछ बताया गया है।
'आजकल के बच्चे मां-बाप से पूछते नहीं हैं'
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मुझे अपनी बेटी पर पूरा भरोसा है कि वो कोई गलत फैसला नहीं ले सकती हैं। वो एक एडल्ट है और अपने फैसले खुद ले सकती हैं। जब भी उसकी शादी होगी मैं उसकी बारात के सामने डांस करूंगा। मैं इस पर सिर्फ इतना कहना चाहूंगा आजकल के बच्चे मां-बाप से पूछते नहीं हैं, बस आकर उन्हें बताते हैं। हमें तो बस शादी में शामिल होने का इंतजार है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की डेटिंग
आपको बता दें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई इवेंट्स पर अक्सर साथ में नजर आते हैं लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर अब तक चुप्पी साधी हुई है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ये कपल अब जल्दी ही शादी करने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications