Sonakshi Sinha MMS: क्या सोनाक्षी सिन्हा का बाथरूम वीडियो हुआ लीक? किस स्कैंडल में फंसी थीं एक्ट्रेस? जानें सच
Sonakshi Sinha MMS: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम पिछले एक दशक में कई बार सुर्खियों में रहा है। कभी फिल्मों को लेकर, तो कभी निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहों के कारण। साल 2014 में एक कथित MMS विवाद ने एक्ट्रेस को अचानक लाइमलाइट में ला दिया था।
ट्रोलिंग और निजी हमलों का सामना कर रही थीं सोनाक्षी सिन्हा
वहीं साल 2024 में जहीर इकबाल से उनकी शादी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया। इन दोनों मामलों में सोनाक्षी को न सिर्फ सफाई देनी पड़ी बल्कि ट्रोलिंग और निजी हमलों का भी सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं आखिर क्या था वो MMS विवाद और शादी को लेकर फैली अफवाहों की सच्चाई।

MMS कांड में फंसा था सोनाक्षी सिन्हा का नाम
-साल 2014 में सोनाक्षी सिन्हा का नाम एक MMS कांड के साथ जुड़ गया था। दरअसल एक लड़की का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया था जिसे सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ा जा रहा था।
Mona Singh MMS Leak: करीना कपूर की ऑनस्क्रीन बहन का MMS लीक? क्या है वायरल प्राइवेट वीडियो का सच?
-कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि प्राइवेट वीडियो में नजर आ रही लड़की सोनाक्षी सिन्हा है। हालांकि वीडियो में लड़की का चेहरा बिल्कुल भी सही से दिखाई नहीं दे रहा था।
क्या थी बाथरूम वीडियो की सच्चाई?
बाद में सोनाक्षी सिन्हा ने खुद बताया था कि इस वीडियो में नजर आ रहीं लड़की वो नहीं हैं। ये एक बाथरूम वीडियो था जिसे जानबूझकर लीक किया गया था और इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस की छवि को खराब किया जा रहा था।
साल 2024 सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से की शादी
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है। इस शादी के चलते सोनाक्षी सिन्हा को काफी ट्रोल भी किया गया था। सोनाक्षी को यहां तक कहा गया था कि मुस्लिम पति की वजह से एक्ट्रेस के पैरेंट्स ने भी उनसे दूरी बना ली है।
सोनाक्षी की शादी के खिलाफ था परिवार?
-कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता लिजेंड्री एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी के खिलाफ थे। यहां तक कि सोनाक्षी के दोनों भाई, लव और कुश भी इस शादी में शामिल नहीं हुए थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी को बिल्कुल सिंपल रखा गया था। कहा गया था कि सोनाक्षी ने धर्म बदलकर जहीर से शादी की है।












Click it and Unblock the Notifications