'क्यों मेरे जले पर नमक......' मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड से शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली ने ऐसा क्यों कहा?
Sonakshi Sinha Marriage: शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज हीरामंडी में शानदार परफॉर्मेंस दी है। अब हाल ही में एक्ट्रेस अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोनाक्षी शादी कब करने वाली हैं, इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक हिंट देकर किया है।
सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी में प्यार की एंट्री तो काफी वक्त पहले ही हो चुकी है मगर एक्ट्रेस और ना ही उनके ब्वॉयफ्रेंड ने इस बात को किसी के सामने रखा है। अपने रिश्ते को दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियल नहीं किया है। एक्ट्रेस 36 साल की हो चुकी हैं मगर अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। मगर हाल ही में सोनाक्षी ने शादी को लेकर दिल में छिपे अरमानों को सबके सामने रखा।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी का जिक्र द ग्रेट इंडियन कपिल शो में किया। प्रोमो में कपिल ने जब सोना से शादी को लेकर पूछा तो उन्होंने तिलमिलाते हुए ऐसा जवाब दिया, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है।
सोनाक्षी ने कहा कि आप मुझे क्यों चिढ़ा रहे हैं। क्यों मुझे छेड़ रहे हैं जबकि आपको तो पता है कि मुझे कितनी जोर की शा करनी है। इस बात से फैंस ये तो समझ गए कि एक्ट्रेस को शादी करनी है। हालांकि दूसरी तरफ फैंस उनकी शादी को लेकर कन्फ्यूज भी हैं क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
सोनाक्षी ने शादी ना करने को लेकर कोई वजह साफ नहीं की है मगर उनके बयान से साफ है कि वे शादी को बेताब हैं। फैंस भी तरह-तरह के कयास लगाने में लगे हुए हैं। हालांकि वक्त आने पर ही पता लग पाएगा कि शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी शादी क्यों नहीं कर रही हैं। फिल्हाल शो का प्रोमो काफी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications