सोनाक्षी सिन्हा से नाराज हैं भाई लव सिन्हा? एक्ट्रेस की शादी से रहे गायब, इस शख्स ने निभाया भाई का फर्ज

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। लेकिन इस फंक्शन से भी एक्ट्रेस के दोनों भाई गायब दिखे।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को कोर्ट मैरिज की। इसके बाद शाम हो उन्होंने रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें परिवार वालों के अलावा तमाम बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे। हालांकि इस शादी से एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा नजर नहीं आए जिसकी वजह से फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस की शादी से उनके भाई नाराज हैं।

Sonakshi Sinha

रिसेप्शन से सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ब्राइडल एंट्री के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने फूलों की चादर के नीचे चलती हुई नजर आई। इस दौरान आगे चल रहे साकिब सलीम पर फैंस की नजर टिकी। जिन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के भाई की रस्में निभाई।

अब इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने सवाल पूछने शुरू कर दिए कि सोनाक्षी की लाइफ का इतना बड़ा इवेंट है लेकिन इस खास मौके पर उनके भाई लव सिन्हा कहां है और वह क्यों शादी में शामिल नहीं हुए। रिपोर्ट्स की मानें तो केवल लव ही नहीं बल्कि सोनाक्षी के दूसरे भाई कुश भी शादी के किसी भी फंक्शन में नजर नहीं आए। अब इसके पीछे क्या वजह से इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि, बीते दिनों जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें सामने आई थी तो ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस के परिवार वाले उनके इस रिश्ते के खिलाफ थे। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि आजकल के बच्चे पूछते नहीं हैं बल्कि इन्फॉर्म करते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा ने शादी की खबरों से साफ इंकार कर दिया था और कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+